बिहार चुनाव से पहले जन सुराज का बढ़ा कुनबा, गायक रितेश पांडे और जयप्रकाश सिंह पार्टी में शामिल

Bihar News: भोजपुरी गायक रितेश पांडे और हिमाचल प्रदेश कैडर के पूर्व आईपीएस अधिकारी जयप्रकाश सिंह शुक्रवार को जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हो गए। किशोर ने पार्टी में उनका स्वागत करते हुए कहा, “हमने जानबूझकर वे दिन चुना है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार आ रहे हैं और वे अपनी बड़ी-बड़ी बातों से लोगों को लुभाने की कोशिश करेंगे।”

Read Also: 43 साल की हुईं प्रियंका चोपड़ा, अपनी अदाकारी से बनाया खास पहचान

सारण जिले के निवासी जयप्रकाश सिंह ने कहा कि उन्होंने 25 साल की सेवा के बाद स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआरएस) इसलिए ली “क्योंकि मुझे एहसास हुआ कि जन सुराज मेरे गृह राज्य में इतिहास रचने वाली है।रितेश पांडे ने हिंदी गीत गाया, जिसमें “राज्य में सभी को रोजी रोटी मिले” सुनिश्चित करने की जन सुराज पार्टी की आकांक्षा को रेखांकित किया गया है।

Read Also: बीदर में संपत्ति विवाद में हुए झगड़े में 1 की मौत, 7 लोग घायल

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *