Delhi Politics: दिल्ली चुनाव से पहले AAP में मची भगदड़, सात विधायकों ने दिया इस्तीफा

Delhi Election News:

Delhi Election News: दिल्ली में पांच फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव से ठीक पहले आम आदमी पार्टी के कम से कम सात विधायकों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों ने बताया कि ये विधायक चुनाव के लिए टिकट न दिए जाने से नाराज थे और बाकी दलों के संपर्क में थे।कुछ विधायकों ने सोशल मीडिया पर अपने इस्तीफे साझा किए और भ्रष्टाचार समेत कई मुद्दों को लेकर एएपी पर निशाना साधा।

Read also-राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर सोनिया गांधी बोली- बेचारी’थक गई थीं भाषण पढ़ते पढ़ते

कस्तूरबा नगर से मौजूदा विधायक मदन लाल ने शुक्रवार को दावा किया कि उन्होंने और पार्टी के छह और विधायकों ने प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।मदन लाल ने कहा कि उन्होंने अपना त्यागपत्र दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष राम निवास गोयल को भी भेज दिया है।इस्तीफा देने वाले आप विधायकों में भावना गौड़ (पालम), नरेश यादव (महरौली), रोहित महरौलिया (त्रिलोकपुरी) और पवन शर्मा (आदर्श नगर) भी शामिल हैं।दिल्ली की 70 सदस्यीय विधानसभा के लिए पांच फरवरी को मतदान होगा और मतगणना आठ फरवरी को होगी।

Read also-Delhi Politics: दिल्ली को पानी न मिलने के दावे वाली याचिका को हाईकोर्ट ने किया खारिज

रीना गुप्ता, प्रवक्ता, आम आदमी पार्टी: ये वे विधायक हैं जिनका हमने सर्वेक्षण किया और हमने पाया कि वो जनता के बीच नहीं जा रहे थे, इनका सर्वे निगेटिव हुआ। यही कारण है कि एएपी ने उन्हें टिकट नहीं दिया और उन्हें खारिज कर दिया। अब अगर वे एक नई पार्टी में शामिल होते हैं राजनीति में ये कोई नई बात नहीं है, अगर उन्होंने लोगों के लिए काम किया होता और उनका समर्थन हासिल किया होता तो पार्टी उन्हें टिकट देने से इनकार नहीं करती।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *