श्रीलंका से रवाना होने से पहले PM मोदी ने अनुराधापुरा रेलवे प्रोजेक्ट का किया उद्घाटन, गार्ड ऑफ ऑनर से किया गया सम्मानित

श्रीलंका दौरे से विदा लेने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अनुराधापुरा रेलवे प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया है। इसके साथ ही अनुराधापुरा में PM मोदी को श्रीलंकाई वायुसेना की ओर से गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया है। वहीं इस अवसर पर श्रीलंका से 14 भारतीय मछुआरों को रिहा भी किया गया है। श्रीलंका से अब PM मोदी अब सीधा तमिलनाडु के रामेश्वरम पहुंचेंगे और यहां पर नए पंबन रेल पुल का उद्घाटन करेंगे।

Read Also: उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में आग का तांडव, 31 घर जलकर हुए खाक

आपको बता दें, श्रीलंका से वापस आकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को तमिलनाडु में रामनवमी का पर्व मनाएंगे। इसके साथ ही PM मोदी रामनवमी के अवसर पर तमिलनाडु में भारत के पहले वर्टिकल लिफ्ट समुद्री पुल – नए पंबन रेल पुल का उद्घाटन भी करेंगे। वहीं PM मोदी रामेश्वरम मंदिर में भी दर्शन-पूजन करेंगे।

इस पुल को लेकर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि, “नया पंबन रेल पुल रेलवे इतिहास के सबसे महत्वपूर्ण पुलों में से एक है। यह समुद्री जल में बना पहला वर्टिकल लिफ्ट रेल ब्रिज होगा और यह तमिल इतिहास, संस्कृति और प्राचीन तमिल सभ्यता के लिए एक महान वास्तुकला चमत्कारों में से एक है।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *