रिलीज से पहले सलमान ने दिखाई फैमिली को मूवी, सजेशन के हिसाब से होंगे मूवी में बदलाव

बॅालीवुड अभिनेता सलमान खान की आने वाली मूवी ‘किसी का भाई किसी की जान’ की शूटिंग पूरी हो गई है। बता दें कि यह मूवी 14 अप्रैल यानी ईद के मौके पर सिनेमा घरों में रिलीज होगी। दरअसल इस मूवी को लेकर सलमान खान भी खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। साथ ही फैंस भी इस मूवी की बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

पहले फैमिली वालों को दिखाई मूवी

दरअसल सलमान खान ने मूवी रिलीज होने से पहले अपने परिवार वालों को दिखाई है ताकि जरूरत के हिसाब से मूवी में बदलाव किए जा सकें।

सीन्स में भी होंगे बदलाव

अभिनेता भी चाहते हैं कि ‘किसी का भाई किसी की जान’ मूवी ऐसी बने जिसे फैंस का ढेर सारा प्यार मिले। इसलिए सलमान खान खूब मेहनत भी कर रहे हैं। साथ ही फैमिली को सजेशन के हिसाब से सीन्स में जल्द ही बदलाव किए जा सकते हैं।
आपके बता दें कि एक्टर सोहेल खान के बांद्रा वाले स्टूडियो में सलमान खान ने फिल्म की एडिटिंग का पहला राउंड शुरू कर दिया है। साथ ही उन्होंने एक्शन मूवी में काफी दिलचस्पी, इसलिए वो चाहते हैं कि इस फिल्म में कोई भी कमी न रह जाए और यह भी कहा जा रहा है कि सलमान ने फर्स्ट कट एडिट के बाद फैमिली के साथ अपने पनवेल वाले फार्म हाउस पर सबके साथ मिलकर इस मूवी को देखा है।

Read also:- सीबीआई दफ्तर मे मनीष सिसोदिया से पूछताछ, दफ्तर के बाहर दिल्ली पुलिस का कड़ा पहरा

वहीं अगर हम इस मूवी में करेक्टरों की बात करें तो इसमें सलमान खान के अलावा एक्ट्रेस पूजा हेगड़े, शहनाज गिल, राघव जुयाल और सिद्धार्थ निगम मुख्य किरदार मेंदिखाई देने वाले है। इसी के साथ मूवी की शूटिंग पिछले महीने ही हुई है। बता दें कि ये मूवी ‘किसी का भाई किसी की जान’ 2014 में आई तमिल मूवी वीरम की रीमेक है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *