Bengaluru: कॉलेज में जूनियर छात्रों के साथ रैगिंग से मचा सियासी घमासान, जांच में जुटी पुलिस

Bengaluru

Bengaluru: बेंगलुरू के एक कॉलेज में जूनियर छात्रों के साथ रैगिंग करने और एक स्टाफ सदस्य से मारपीट करने के आरोप में 22 छात्रों और एक बाहरी व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि आरोपियों में से तीन को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि बाकी के फरार संदिग्धों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं। पुलिस ने बताया कि देवनहल्ली स्थित ‘आकाश ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस’ के दाखिला विभाग के प्रमुख मिथुन माधवन द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर 16 जनवरी को मामला दर्ज किया गया था।

Read also-Bengaluru: रैगिंग और मारपीट के आरोप में 22 छात्रों और एक बाहरी व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने कथित तौर पर 14 जनवरी को कैंपस में प्रथम वर्ष के छात्रों के साथ रैगिंग की और उन्हें सिगरेट और पेय पदार्थ लाने और उनकी किताबें ढोने जैसे आदेशों का पालन करने के लिए मजबूर किया। जब जूनियर छात्रों ने माधवन से संपर्क किया, तो उन्होंने सीनियर छात्रों को ऐसी हरकतें न दोहराने की चेतावनी दी। सीनियर छात्रों ने 15 जनवरी को कथित तौर पर रैगिंग फिर से शुरू कर दी, जिसके बाद जूनियर छात्रों ने माधवन को इसकी सूचना दी।

Read also-Kerala: केरल में बदलाव होगा, लोगों ने बीजेपी पर भरोसा जताया है- पीएम मोदी

पुलिस के अनुसार, इसके बाद माधवन जूनियर छात्रों के साथ कॉलेज के पीछे एक चाय की दुकान के पास सीनियर छात्रों से मिलने गए और उन्हें चेतावनी दी। इस दौरान स्थिति और बिगड़ गयी तथा सीनियर छात्रों ने कथित तौर पर जूनियर छात्रों और माधवन से मारपीट की।प्राथमिकी में कहा गया है कि सीनियर छात्रों के साथ आए एक बाहरी व्यक्ति नवीन ने कथित तौर पर उन पर लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला किया साथ ही उन्हें धमकी भी दी।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *