अयोध्या के लिए रवाना हुए सचिन तेंदुलकर, राम लला प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होंगे

Ram Lalla Pran Pratishtha- भारतीय क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर राम लला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में हिस्सा लेने के लिए मुंबई से रवाना हो गए हैं। सचिन सोमवार सुबह मुंबई से रवाना हुए।प्राण प्रतिष्ठा समारोह में साधु-संतों, आध्यात्मिक, धार्मिक और आदिवासी समुदायों के प्रतिनिधियों, राजनेताओं से लेकर खेल, उद्योग और फिल्म जगत की मशहूर हस्तियां शामिल होंगी।मंदिर ट्रस्ट के मुताबिक, प्राण प्रतिष्ठा समारोह दोपहर 12:20 बजे शुरू होगा और दोपहर करीब एक बजे तक चलेगा।इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सभा को संबोधित करेंगे।

महान क्रिकेट सचिन तेंदुलकर राम मंदिर  प्राण प्रतिष्ठा समारोह में हिस्सा लेने के लिए मुंबई से रवाना हो गए हैं. सचिन को कार्यक्रम के लिए निमंत्रण दिया गया था. सचिन सोमवार सुबह मुंबई से रवाना हुए. वे जल्द ही अयोध्या पहुंचेंगे. सचिन के साथ-साथ कई और भी क्रिकेटर्स को आमंत्रित किया गया था. विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को भी निमंत्रण दिया गया था. पूर्व क्रिकेटर अनिल कुंबले और वेंकटेश प्रसाद अयोध्या पहुंच चुके हैं.

Read also – प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले अयोध्या में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर

दरअसल एक्स पर एक वीडियो शेयर किया गया है. इसमें सचिन तेंदुलकर दिखाई दे रहे हैं. सचिन सोमवार सुबह मुंबई से अयोध्या के लिए रवाना हुए. वे राम मंदिर के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. पूर्व क्रिकेटर अनिल कुंबले सोमवार सुबह ही अयोध्या पहुंच गए. वेंकटेश प्रसाद भी इससे पहले पहुंच गए थे. उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीर भी शेयर की थी. राम मंदिर से जुड़े इस ऐतिहासिक कार्यक्रम के लिए क्रिकेट के साथ-साथ बॉलीवुड जगह की कई हस्तियों को निमंत्रण दिया गया है.

एक रिपोर्ट के मुताबिक टीम इंडिया के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली भी अयोध्या पहुंच गए हैं. हालांकि इसको लेकर किसी भी तरह की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मैच हैदराबाद में खेला जाना है. कोहली इस मुकाबले के लिए हैदराबाद में थे. लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक वे प्रैक्टिस के बाद अयोध्या के लिए रवाना हो गए थे.

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *