97 साल के हुए ‘भारत रत्न’ लालकृष्ण आडवाणी, PM मोदी, नड्डा और सैनी समेत तमाम नेताओं ने दीं शुभकामनाएँ

BJP के शीर्ष नेता और कार्यकर्ता आज पार्टी के वरिष्ठ नेता, राम जन्मभूमि आंदोलन में अहम भूमिका निभाने वाले ‘भारत रत्न’ एवं पूर्व उप-प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी के जन्मदिन पर बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं। सबसे लंबे समय तक BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे लालकृष्ण आडवाणी आज 97 साल के हो गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा और हरियाणा CM नायब सिंह सैनी ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए क्या कहा ?- आइए जानते हैं…

Read Also: सांस लेने लायक नहीं दिल्ली की आबोहवा, कई जगहों पर AQI ‘गंभीर’ श्रेणी में हुआ दर्ज

PM मोदी ने BJP के वरिष्ठ नेता व भारत के 7वें उप-प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को उनके जन्म दिवस की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि ” श्री लालकृष्ण आडवाणी जी को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं। यह वर्ष और भी खास है क्योंकि उन्हें हमारे राष्ट्र के प्रति उनकी उत्कृष्ट सेवा के लिए भारत रत्न से सम्मानित किया गया। भारत के सबसे प्रशंसित राजनेताओं में से एक, उन्होंने भारत के विकास को आगे बढ़ाने के लिए खुद को समर्पित किया है। उनकी बुद्धिमत्ता और समृद्ध अंतर्दृष्टि के लिए उन्हें हमेशा सम्मान दिया गया है। मैं भाग्यशाली हूं, जो कई वर्षों तक उनका मार्गदर्शन प्राप्त करने का सौभाग्य मिला। मैं उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।”

BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि “BJP के वरिष्ठ नेता, देश के पूर्व उप-प्रधानमंत्री, भारत रत्न आदरणीय श्री लालकृष्ण आडवाणी जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ। आदरणीय श्री आडवाणी जी ने अपने समर्पण और कठिन परिश्रम से भाजपा को सींचकर देशभर में इसे विस्तार देने तथा असंख्य कार्यकर्ताओं को गढ़ने में महनीय भूमिका निभाई है। संगठन के विस्तार एवं राष्ट्रसेवा के आपके महान विचार और कार्य करोड़ों कार्यकर्ताओं के पाथेय हैं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ।”

Read Also: Chhath Puja 2024: देशभर में दिखी छठ महापर्व की धूम, उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ हुआ त्योहार का समापन

हरियाणा CM नायब सिंह सैनी ने BJP के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं देते हुए X पर पोस्ट कर कहा कि,” ‘भारत रत्न’ श्रद्धेय श्री लालकृष्ण आडवाणी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। उनके नेतृत्व में भाजपा का संगठन सुदृढ़ और व्यापक हुआ।देश के पूर्व उप-प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के रूप में उनके कार्य अत्यंत प्रेरणादायक हैं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य और सुदीर्घ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूँ।”

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *