Bihar: हाजीपुर में गंगा नदी में नाव पलटी, 11 लोगों की मौत

Bihar

Bihar: भोज खाने जा रहे थे नाव पर सवार लोग, हादसे के बाद राहत और बचाव अभियान चलाया गया

News Deskh : बिहार के हाजीपुर में मंगलवार देर शाम गंगा नदी में नाव पलटने से बड़ा हादसा हो गया। घटना राघोपुर थाना क्षेत्र के रामपुर श्यामचंद गांव के पास हुई। नाव पर करीब 20 लोग सवार थे और सभी भोज खाने जा रहे थे। इसी दौरान नाव नदी में पलट गई और लोग पानी में गिर गए। वैशाली के जिलाधिकारी के मुताबिक, हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया।Bihar

Read Also: SIR के बहाने घुसपैठियों को बचाना चाहते हैं राहुल गांधी: अमित शाह, 2029 में प्रचंड जीत का दावा

हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोग भी बचाव कार्य में जुट गए। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया। पुलिस मृतकों की पहचान करने और उनके परिजनों को सूचना देने में जुटी है। हादसे की वजह को लेकर अभी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।Bihar

Read Also: Big News: एल. मुरुगन ने मंत्री पद और राज्यसभा की सदस्यता से दिया इस्तीफा, PM मोदी को पत्र लिखकर….

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भी इस हादसे पर दुख जताया। उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा कि उन्हें राघोपुर दियारा क्षेत्र में नाव पलटने की दुर्भाग्यपूर्ण खबर मिली है। उन्होंने बताया कि डूबने वालों में अधिकांश बच्चे हैं। तेजस्वी यादव ने स्थानीय लोगों और प्रशासन से बातचीत कर राहत, बचाव और उपचार कार्यों में तेजी लाने की बात कही। हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में शोक का माहौल है।Bihar

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *