हरियाणा की सीरो सर्वे रिपोर्ट जारी होने के बाद हुआ बड़ा खुलासा, स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने दिया ये बयान

हरियाणा। कोरोना के चलते हरियाणा में कराए गए सीरो सर्वे की रिपोर्ट जारी हो गई है। इस रिपोर्ट से बड़ा खुलासा हुआ है कि राज्य के 8 फीसदी लोगों में कोरोना वायरस आकर जा भी चुका है, लेकिन उन्हें कुछ पता तक नहीं चला। लोगों को न तो कोरोना का कोई लक्षण दिखा और न ही उन्होंने कोई जांच कराई। सीरो सर्वे रिपोर्ट को लेकर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री व गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि ये सर्वे कोरोना योद्धाओं के लिए हौसला बढ़ाने वाला है।

आपको बता दें, हरियाणा की सीरो सर्वे रिपोर्ट जारी होने के बाद खुलासा हुआ है कि राज्य के 8 फीसदी लोगों में कोरोना वायरस आकर जा भी चुका है, लेकिन उन्हें कुछ पता तक नहीं चला। लोगों को न तो कोरोना का कोई लक्षण दिखा और न ही उन्होंने कोई जांच कराई। प्रदेशभर में हुए सीरो सर्वे से ये जानकारी सामने आई है कि हर जिले में 850 लोगों के रैंडम सैंपल लिए गए थे। सभी जिलों में शहरी क्षेत्र के 350 और ग्रामीण क्षेत्र के 500 लोगों को इस सर्वे में शामिल किया गया था।

पूरे हरियाणा की बात करें तो सीरो सर्वे के तहत राज्य में कुल 18 हजार 905 लोगों के सैंपल लिए गए थे। सर्वे में शहरी क्षेत्रों में कोरोना का असर ज्यादा देखने को मिला है और वहीं गांवों में कम। शहरों में जहां 9.6 फीसदी आबादी कोरोना संक्रमित होकर अपने आप ठीक हो चुकी है, वहीं गांवों में 6.9 फीसदी लोग संक्रमित हुए और बगैर किसी इलाज के ठीक भी हो गए। क्योंकि लोगों को पता ही नहीं चला कि वो कब कोरोना की चपेट में आए और कब ठीक हो गए।

सीरो सर्वे रिपोर्ट को लेकर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा है कि राज्य का सीरो सर्वे कोरोना योद्धाओं के लिए हौसला बढ़ाने वाला है। 8 फीसदी आबादी में ऐंटीबॉडीज विकसित हो चुकी है। राज्य के लैब्स में केवल 28 फीसदी लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसका मतलब है कि 7.32 फीसदी की आबादी को पता नहीं चला कि वे पॉजिटिव हैं और उन्होंने ऐंटीबॉडीज डिवेलप कर ली है।

गौरतलब है, कि बीते 10 अगस्त 2020 को प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने हरियाणा के सभी जिलों में सीरो सर्वे कराने का ऐलान किया था।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *