BIG NEWS: अमेरिका का ईरान पर बड़ा पलटवार, 5 तेल टैंकर किए तबाह; अमेरिकी युद्धपोत पर मिसाइल हमले के बाद कार्रवाई

BIG NEWS

BIG NEWS: रिपोर्टों के मुताबिक, अमेरिका ने कुछ टैंकरों को खार्ग द्वीप के पास और कुछ को ओमान की खाड़ी में निशाना बनाया। अमेरिकी पक्ष का दावा है कि इन जहाजों के जरिए ईरान के सैन्य तंत्र और उससे जुड़े नेटवर्क को आर्थिक मदद मिल रही थी।

NEWS DESK : अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर बेहद बढ़ गया है। अमेरिकी सेना ने ईरान के पांच कच्चे तेल ले जाने वाले टैंकरों को नष्ट कर दिया है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड यानी CENTCOM के मुताबिक, यह कार्रवाई ईरान की ओर से अमेरिकी नौसेना के युद्धपोत को बैलिस्टिक मिसाइलों से निशाना बनाने की कोशिश के बाद की गई। अमेरिकी सेना का कहना है कि ईरान ने पिछले दो दिनों में दो बार अमेरिकी युद्धपोत पर हमला करने की कोशिश की, लेकिन दोनों हमले नाकाम रहे। अमेरिकी कर्मियों को किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ और युद्धपोत सुरक्षित रहा।

Read Also-RUSSIA: रूस और उत्तर कोरिया ने अपनी साझा सीमा पर पहला सड़क संपर्क खोला

अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, नष्ट किए गए टैंकरों को ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स यानी IRGC से जुड़े तेल नेटवर्क का हिस्सा बताया गया है। रिपोर्टों के मुताबिक, अमेरिका ने कुछ टैंकरों को खार्ग द्वीप के पास और कुछ को ओमान की खाड़ी में निशाना बनाया। अमेरिकी पक्ष का दावा है कि इन जहाजों के जरिए ईरान के सैन्य तंत्र और उससे जुड़े नेटवर्क को आर्थिक मदद मिल रही थी। इस कार्रवाई के बाद ईरान की ओर से भी जवाबी कार्रवाई की खबरें सामने आई हैं और अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाए जाने की बात कही गई है।

Read Also-INTERNATIONAL NEWS: क्यूबा पर अमेरिका का नया शिकंजा, राउल कास्त्रो के पोते समेत 5 कंपनियों पर प्रतिबंध

इस पूरे घटनाक्रम ने खाड़ी क्षेत्र में तनाव और बढ़ा दिया है। खास तौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर चिंता बढ़ी है, क्योंकि यह दुनिया के सबसे अहम तेल परिवहन मार्गों में से एक है। ईरान की ओर से अमेरिकी कार्रवाई

के जवाब में इस समुद्री मार्ग और क्षेत्र में तेल टैंकरों को लेकर चेतावनी दी गई है। तनाव बढ़ने का असर अंतरराष्ट्रीय तेल बाजार पर भी दिखाई दे रहा है और कच्चे तेल की कीमत करीब 100 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंचने की खबर है। विशेषज्ञों की नजर अब इस बात पर है कि अमेरिका और ईरान के बीच यह जवाबी कार्रवाई किस स्तर तक जाती है और क्या इसका असर वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ता है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *