बिहार चुनाव: घोषणा पत्र के लिए ‘सुझाव अभियान’ आज से शुरू करेगी BJP

#BJP

बिहार में BJP की घोषणापत्र समिति ने रविवार से ‘सुझाव यात्रा’ शुरू करने की घोषणा की है, जो आगामी विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी के एजेंडे को अंतिम रूप देने की नींव रखेगी। इस संबंध में पार्टी का ‘सुझाव अभियान’ पांच अक्टूबर से लेकर 20 अक्टूबर तक चलाया जाएगा।

Read Also: Sports Talk: हमें अश्विन की कमी खलती है लेकिन एक दिन जडेजा को भी जाना होगा- रविंद्र जडेजा

घोषणा पत्र के लिए BJP लेगी एक करोड़ से अधिक लोगों के सुझाव

BJP की घोषणा पत्र समिति के सदस्य एवं मंत्री प्रेम कुमार ने प्रदेश कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘अगले पांच वर्षों में हमें क्या करना है, उसकी तैयारी की जा रही है। BJP ने निश्चय किया है कि घोषणा पत्र जारी करने से पूर्व पूरे प्रदेश में एक करोड़ से अधिक लोगों से सुझाव एकत्रित किए जाएंगे।’’ उन्होंने बताया कि इसके लिए पार्टी की ओर से 243 विधानसभा क्षेत्रों में प्रमुख स्थानों पर 3,000 से अधिक सुझाव पेटियां रखी जाएंगी, जिनमें लोग अपने सुझाव डाल सकेंगे।

इसके अलावा फोन पर मिस्ड कॉल, ईमेल और व्हाट्सऐप नंबरों के माध्यम से भी सुझाव आमंत्रित किए जाएंगे। कुमार ने कहा कि रविवार को प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में इस अभियान की औपचारिक शुरुआत की जाएगी। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल, उप-मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा रथों को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे, जो विभिन्न जिलों में जाकर सुझाव एकत्रित करेंगे। साथ ही, एक विशेष वेबसाइट भी लॉन्च की जाएगी। BJP

प्रेम कुमार ने कहा, ‘‘सुझाव पेटियां हर चौक-चौराहे, स्टेशन, बस स्टैंड, मॉल और बाजारों में रखी जाएंगी। भाजपा के विभिन्न मंचों और मोर्चों के कार्यकर्ता सभी वर्गों के बीच जाकर उनसे सुझाव लेंगे।’’ BJP के प्रदेश प्रवक्ता और घोषणा पत्र समिति के सदस्य सुरेश रूंगटा ने कहा कि बिहार चैम्बर्स, बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन, टेम्पो चालक संघ, रजक एसोसिएशन समेत अन्य संगठनों से भी राय मांगी जाएगी।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *