Bihar Crime: औरंगाबाद में 15 साल की छात्रा से गैंगरेप, कार में जबरन बैठाकर ले गए 3 युवक

Bihar Crime

Bihar Crime: अस्पताल जा रही सातवीं कक्षा की छात्रा को लिफ्ट देने के बहाने कार में बैठाया और फिर उसके साथ हैवानियत की गई । कार में रिकॉर्ड हुई कुछ आवाजों के मुताबिक नाबालिग को युवक 22वां शिकार बताते सुनाई दिए हैं … मामले में पुलिस ने SIT बनाई है ।

औरंगाबाद,बिहार: औरंगाबाद जिले के कुटुंबा थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ कथित गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोप है कि अस्पताल जा रही सातवीं कक्षा की छात्रा को तीन युवकों ने रास्ते में रोककर कार में बैठाया और सुनसान इलाके में ले गए। पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर तीन आरोपियों में से दो को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीसरा आरोपी फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। पीड़िता का इलाज औरंगाबाद सदर अस्पताल में कराया गया है।

Read Also-राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा का क्या होगा काम? दान से लेकर श्रद्धालुओं की व्यवस्था तक जिम्मेदारी

अस्पताल जाने के दौरान कार में बैठाने का आरोप
पुलिस और मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, घटना उस समय हुई जब किशोरी की मां अपने छोटे बच्चे के इलाज के लिए कुटुंबा अस्पताल गई थी और बेटी को भी अस्पताल आने के लिए कहा था। किशोरी पैदल अस्पताल जा रही थी। इसी दौरान उसके गांव के तीन युवक कार लेकर पहुंचे और अस्पताल छोड़ने की बात कहकर उसे गाड़ी में बैठाने का आरोप है। शिकायत के मुताबिक, छात्रा ने विरोध किया तो आरोपियों ने कथित तौर पर उसका मुंह दबाया और मोबाइल फोन भी ले लिया। इसके बाद उसे सुनसान इलाके की तरफ ले जाया गया।

Read Also-CJP के ‘स्कूल ठीक करो’ कैंपेन को झटका: स्कूलों में एंट्री पर रोक के खिलाफ PIL पर SC का सुनवाई से इनकार

कथित ऑडियो की भी जांच कर रही पुलिस
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने उसके साथ मारपीट और गलत काम किया। शिकायत में यह भी कहा गया है कि आरोपियों की बातचीत से उसे अपनी जान का खतरा महसूस हुआ। बाद में आरोपी उसे घर से करीब एक किलोमीटर से डेढ़ किलोमीटर पहले छोड़कर फरार हो गए। इसके बाद किशोरी ने परिजनों को फोन कर घटना की जानकारी दी। परिजनों ने पुलिस को एक कथित ऑडियो रिकॉर्डिंग भी सौंपी है, जिसके बारे में दावा है कि वह कार के भीतर रिकॉर्ड हुई थी। इसमें एक आरोपी द्वारा पहले भी लड़कियों को निशाना बनाने की बात कहे जाने का दावा किया गया है।

Read Also-राघव चड्ढा का नाम SIR ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से हटा… चुनाव आयोग ने मांगा जवाब

दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरे की तलाश तेज
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच तेज कर दी है। एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा के निर्देश पर SIT का गठन किया गया है। पुलिस ने दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है और तीसरे आरोपी की तलाश में छापेमारी जारी है। घटना में इस्तेमाल कार को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और जांच में FSL तथा तकनीकी टीमों की मदद ली जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े सभी साक्ष्यों की जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *