Bihar Crime : समस्तीपुर में पिता की हत्या के मामले में पुलिस ने बेटे को सूरत से पकड़ा, जांच में मोबाइल लोकेशन बनी अहम कड़ी
News Desk : बिहार के समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के दरबा गांव में 26 जुलाई की रात रघुवीर सहनी की हत्या कर दी गई थी। पुलिस के मुताबिक, हत्या का आरोप उनके बेटे शिव शंकर पर है। पुलिस का कहना है कि जमीन को लेकर पिता से विवाद और पत्नी के साथ कथित गाली-गलौज से नाराज होकर शिव शंकर ने हत्या की योजना बनाई। वह सूरत में अपने परिवार के साथ रहता था और वारदात को अंजाम देने के लिए करीब 2 हजार किलोमीटर की यात्रा कर गांव पहुंचा था। पुलिस के अनुसार, सूरत में रहते हुए उसने अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम’ देखी थी और इसी से प्रभावित होकर हत्या के बाद जांच से बचने की योजना बनाई।Bihar Crime
Read Also: IT छापेमारी और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों पर रकुल प्रीत सिंह की सफाई, बोलीं- कोई गॉडफादर नहीं
पुलिस के मुताबिक, शिव शंकर ट्रेन से सूरत से बिहार पहुंचा। वह पटना और हाजीपुर होते हुए पटोरी स्टेशन पहुंचा। इसके बाद ऑटो से कुछ दूरी तय की और करीब चार किलोमीटर पैदल चलकर रात में गांव पहुंचा। पुलिस का दावा है कि 26 जुलाई की देर रात वह पीछे के रास्ते से घर में दाखिल हुआ और कोठरी में रखी कुल्हाड़ी से घर के बाहर सो रहे पिता पर हमला किया। इसके बाद वह रात में ही गांव से निकल गया और पटोरी स्टेशन पहुंचकर ट्रेन से वापस सूरत चला गया। जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और FSL टीम की मदद ली। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पहचान छिपाने के लिए यात्रा के दौरान अपना मोबाइल बंद रखा था।Bihar Crime
Read Also: SIR विवाद में फॉर्म-6 पर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी, कहा- बदलाव को हमने मंजूरी नहीं दी
लेकिन जांच में मोबाइल ही अहम सुराग बन गया। पुलिस के अनुसार, पटोरी स्टेशन पहुंचने के बाद शिव शंकर ने कुछ देर के लिए मोबाइल ऑन किया और पत्नी से बात की। इसके बाद उसने फोन फिर बंद कर दिया। तकनीकी जांच में हत्या वाली रात उसके मोबाइल की लोकेशन पटोरी स्टेशन के आसपास मिली, जबकि करीब 36 घंटे बाद मोबाइल की लोकेशन सूरत में ट्रेस हुई। कॉल डिटेल और टावर लोकेशन का विश्लेषण करने के बाद पुलिस का शक मजबूत हुआ। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ और अन्य साक्ष्यों को जोड़ते हुए जांच आगे बढ़ाई। बताया गया कि पिता की मौत के बाद शिव शंकर श्राद्ध कार्यक्रम में भी शामिल नहीं हुआ। इसके बाद पुलिस टीम सूरत पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि तकनीकी और वैज्ञानिक जांच ने आरोपी तक पहुंचने में अहम भूमिका निभाई।Bihar Crime
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter Bihar Crime

