IT छापेमारी और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों पर रकुल प्रीत सिंह की सफाई, बोलीं- कोई गॉडफादर नहीं

IT

IT छापेमारी और मनी लॉन्ड्रिंग- एक्ट्रेस ने कहा- 20 साल की उम्र से टैक्स भर रही हूं, किसी गैरकानूनी विदेशी लेनदेन या बेनामी संपत्ति से मेरा कोई संबंध नहीं

News Desk : बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने अपने ऊपर लगे टैक्स चोरी और विदेश में पैसे भेजने से जुड़े आरोपों पर सफाई दी है। रकुल के मुताबिक, हाल में हुई इनकम टैक्स की तलाशी से उनका कोई संबंध नहीं है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इन खबरों को गलत और भ्रामक बताया। रकुल ने कहा कि वह लंबे समय से नियमित रूप से टैक्स भर रही हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उनका किसी भी तरह के गैरकानूनी विदेशी लेनदेन से कोई संबंध नहीं है। रकुल के ससुर और फिल्म निर्माता वासु भगनानी से जुड़े मामलों को लेकर पिछले दिनों कई खबरें सामने आई थीं, जिसके बाद अब एक्ट्रेस ने सार्वजनिक तौर पर अपनी स्थिति स्पष्ट की है।IT

Read Also: SIR विवाद में फॉर्म-6 पर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी, कहा- बदलाव को हमने मंजूरी नहीं दी

रकुल ने कहा कि वह आर्म्ड फोर्सेस बैकग्राउंड से आती हैं और फिल्म इंडस्ट्री में उनका कोई गॉडफादर नहीं था। उन्होंने अपनी पोस्ट में कहा कि वह अपनी मेहनत से आगे बढ़ी हैं और एक जिम्मेदार नागरिक के तौर पर 20 साल की उम्र से अपना टैक्स भर रही हैं। एक्ट्रेस ने यह भी कहा कि वह किसी प्रोडक्शन हाउस की ओर से किए गए किसी गैरकानूनी विदेशी लेनदेन का हिस्सा नहीं हैं। रकुल ने देश या विदेश में किसी भी बेनामी संपत्ति से संबंध होने से भी इनकार किया। उन्होंने कहा कि उन्हें कभी किसी ने कोई प्रॉपर्टी गिफ्ट में नहीं दी और वह सिद्धांतों के आधार पर महंगे तोहफे स्वीकार नहीं करती हैं।IT

Read Also: Satyagraha: ‘अच्छी बात है, लेकिन…’ राहुल गांधी के ‘सत्याग्रह’ प्लेटफॉर्म पर चिराग पासवान का बयान

रकुल ने मीडिया संस्थानों से अपील की कि अगर उनके बारे में गलत जानकारी वाली खबरें प्रकाशित हुई हैं तो उन्हें हटाया जाए और सही तथ्यों को सामने रखा जाए। उन्होंने कहा कि खबरों को बिना फैक्ट चेक किए सनसनीखेज तरीके से पेश करना सही नहीं है। रकुल ने यह भी कहा कि मीडिया संस्थानों पर व्यावसायिक दबाव हो सकता है, लेकिन इसकी कीमत तथ्यों और किसी व्यक्ति की छवि की कीमत पर नहीं होनी चाहिए। वर्कफ्रंट की बात करें तो रकुल प्रीत सिंह जल्द ही नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ में शूर्पणखा के किरदार में नजर आएंगी। फिल्म में रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश और रवि दुबे भी अहम भूमिकाओं में हैं।IT

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter  IT

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *