बिहार आया राम गया राम की प्रयोगशाला बन गया है, किसी के जाने से विपक्षी गुट इंडिया पर असर नहीं पड़ेगा

Bihar News: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को कहा कि बिहार आया राम गया राम की प्रयोगशाला बन गया है।पूर्णिया रैली में वर्चुअली जुड़े खरगे ने कहा कि आज इस धरती (बिहार) पर लोभ, लालच की राजनीति हावी हो गई है। बिहार की राजनीति तो दुनिया को रोशन करती थी, अब ‘आया राम गया राम’ जैसी हो गई है।रविवार को नीतीश कुमार ने महागठबंधन की सरकार से इस्तीफा देते हुए बीजेपी के साथ मिल कर नई सरकार बना ली है।हालांकि उन्होंने कहा कि किसी एक व्यक्ति के बाहर जाने से हमारे पैर नहीं डगमगाएंगे।कांग्रेस प्रमुख के साथ इस रैली को राहुल गांधी ने भी संबोधित किया। भारत जोड़ो न्याय यात्रा बिहार के पूर्णिया में दाखिल हो चुकी है।

Read also-सड़क दुर्घटना में पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल, पत्नी की मौत

मल्लिकार्जुन खरगे, राष्ट्रीय अध्यक्ष, कांग्रेस: आज इस भूमि पर मौकापरस्ती लोभ लालच की राजनीति हावी हो गई है। जो बिहार दुनिया को प्रकाश देता था उसकी पहचान अब आयाराम गयाराम की राजनीतिक प्रयोगशाला बन गई है। हमारे पैर ऐसे छोटे मोटे कारणों से डगमगाने वाले नहीं हैं। कोई आए या जाए, हम अपने उसूलों को छोड़ने वाले नहीं हैं।”

(Source PTI )

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *