Bihar News: जेडीयू में शामिल हुए नीतीश कुमार के बेटे निशांत

Bihar News: Nitish Kumar's son Nishant joins JD(U)

Bihar News: नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार रविवार यानी की आज 8 मार्च को जनता दल यूनाइटेड में शामिल हो गए। उन्होंने कहा कि वे पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए काम करेंगे। इंजीनियरिंग में स्नातक निशांत को पार्टी मुख्यालय में केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ‘ललन’ और पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा समेत प्रमुख नेताओं की उपस्थिति में जेडीयू में शामिल किया गया।Bihar News

पार्टी में शामिल होने के बाद निशांत ने कहा, “मेरे पिता ने राज्यसभा सदस्य बनने का फैसला लिया, ये उनका व्यक्तिगत निर्णय था। हम सभी इसका सम्मान करते हैं। हम उनके मार्गदर्शन में काम करते हैं। मैं संगठन को मजबूत करने के लिए काम करूंगा।” निशांत ने दावा किया कि बिहार के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहे उनके पिता नीतीश कुमार ने पिछले 20 साल में राज्य के लिए बहुत कुछ किया। उन्होंने कहा, “राज्य की जनता कभी भी उनके (नीतीश) द्वारा राज्य के विकास में किए गए योगदान को नहीं भूलेगी।”Bihar News

Read Also: T20 WC 2026, Final: भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज अहमदाबाद में होगा महामुकाबला

जेडीयू कार्यालय में आगमन पर निशांत का जोरदार स्वागत हुआ। पार्टी कार्यकर्ता कार्यालय के बाहर जमा हुए और पार्टी का झंडा लहराते हुए ढोल बजाते दिखे। इस बीच, अटकलें हैं कि निशांत को नई सरकार में उप-मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। नीतीश कुमार के एक करीबी सहयोगी ने शनिवार को दावा किया कि एक सर्वसम्मत निर्णय लिया गया था कि नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद नई सरकार में निशांत को उप-मुख्यमंत्री बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा चुनाव के लिए गुरुवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। हरनौत से जेडीयू के विधायक हरि नारायण सिंह ने दावा किया कि निशांत को अगले महीने राज्य विधान परिषद का सदस्य चुना जाएगा।Bihar News

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *