लगातार कोरोना के मामलों में आ रही गिरावट, 24 घंटों के दौरान 2,364 नए कोरोना वायरस के मामले

Corona Case Today Live, बीते 24 घंटे में आए 17 हजार से अधिक कोरोना केस |

देश में लगातार कोरोना के मामलों में गिरावट दर्ज की जा रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार को अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटों के दौरान 2,364 नए कोरोना वायरस के मामले मिले है जिसके बाद COVID-19 मामलों की कुल संख्या 4,31,29,563 हो गई, जबकि सक्रिय मामले घटकर 15,419 हो गए। 10 मरीजों की मौत के साथ मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,24,303 हो गई।

मंत्रालय ने कहा कि सक्रिय मामलों में कुल संक्रमणों का 0.04 प्रतिशत शामिल है, जबकि कोविड-19 की रिकवरी रेट 98.75 प्रतिशत दर्ज की गई थी। 24 घंटे की अवधि में सक्रिय COVID-19 केसलोएड में 228 मामलों की कमी दर्ज की गई है।

मंत्रालय के अनुसार, डेली पॉजिटिविटी रेट 0.50 प्रतिशत और वीकली पॉजिटिविटी रेट 0.55 प्रतिशत दर्ज की गई थी। बीमारी से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 4,25,89,841 हो गई, जबकि मृत्यु दर 1.22 प्रतिशत दर्ज की गई।

 

Read Also खेलो इंडिया यूथ गेम्स को लेकर मुख्य सचिव संजीव कौशल ने अधिकारियों को क्या दिए निर्देश

COVID-19 वैक्‍सीनेशन ड्राइव के तहत अब तक देश में 191.79 करोड़ से ज्‍यादा डोज दी जा चुकी हैं।

दिल्‍ली की बात करें तो राजधानी में पिछले 24 घंटों के दौरान एक्टिव केस घटकर 235 हो गए हैं जिसके बाद दिल्‍ली में कुल एक्टिव केसों की संख्‍या 2675 हो गई है। वहीं दिल्‍ली में 767 लोग ठीक हुए हैं जिसके बाद दिल्‍ली में कोरोना से ठीक होने वालों की कुल संख्‍या 1872787 हो गई है।

 

हरियाणा में भी 24 घंटों के दौरान एक्टिव केस घटकर 107 हो गए हैं जिसके बाद हरियाणा में कुल एक्टिव केसों की संख्‍या 1324 हो गई है। वहीं हरियाणा में 364 लोग ठीक हुए हैं जिसके बाद हरियाणा में कोरोना से ठीक होने वालों की कुल संख्‍या 988002 हो गई है।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *