बिहार में सियासी गर्मी तेज, गृह मंत्री शाह ने जानकी मंदिर के पुनर्विकास की रखी आधारशिला

Bihar: गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को बिहार के सीतामढ़ी ज़िले के पुनौराधाम में जानकी मंदिर के पुनर्विकास की आधारशिला रखी। पुनौराधाम को माता सीता का जन्मस्थान माना जाता है।इस परियोजना के शिलान्यास समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, कई केंद्रीय मंत्री और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी शामिल हुए।

इस परियोजना की कुल लागत 882.87 करोड़ रुपये से अधिक है।एक अधिकारी ने बताया कि शाह ने मंदिर के पुनर्विकास के लिए भूमि पूजन किया। इसके अलावा शाह ने सीतामढी-दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई और जानकी मंदिर के डिजाइन का अनावरण किया।Bihar: 

Read Also: एलिसा हीली ने 6 महीने बाद की शानदार वापसी, धमाकेदार फॉर्म में मैदान पर आईं नजर

राज्य मंत्रिमंडल ने एक जुलाई को मंदिर परिसर के एकीकृत विकास के लिए 882.87 करोड़ रुपये की मंजूरी दी थी।अधिकारी ने बताया कि कुल राशि में से 137 करोड़ रुपये पुराने मंदिर और उसके परिसर के विकास पर खर्च किए जायेंगे, जबकि 728 करोड़ रुपये पर्यटन संबंधी गतिविधियों पर खर्च किए जायेंगे।इसके अलावा, 10 वर्षों तक व्यापक रखरखाव पर 16 करोड़ रुपये खर्च किए जायेंगे।Bihar: 

Read Also: टैरिफ विवाद पर ट्रंप का कड़ा रुख, भारत के साथ व्यापार वार्ता से किया इनकार

बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम (बीएसटीडीसी) इस परियोजना का क्रियान्वयन करेगा। राज्य सरकार ने हाल ही में मंदिर के निर्माण और पुनर्विकास के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में नौ सदस्यीय ट्रस्ट का गठन किया है।बीजेपी की बिहार इकाई के प्रवक्ता नीरज कुमार ने पहले ‘पीटीआई वीडियो’ को बताया था, ‘श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र, अयोध्या की तर्ज पर इसका व्यापक विकास किया जाएगा।Bihar:

उन्होंने आगे कहा कि बड़ी संख्या में तीर्थयात्री पुनौराधाम आते हैं। राज्य मंत्रिमंडल ने परियोजना के लिए डिजाइन सलाहकार के रूप में नोएडा स्थित एक कंपनी की नियुक्ति को भी मंजूरी दी है। यह कंपनी राम जन्मभूमि न्यास के लिए मास्टर प्लानिंग और वास्तुकला सेवाओं में लगी हुई थी।Bihar: 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *