Bilaspur Accident: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा, ट्रक और SUV की भिड़ंत से चार की मौत

Bilaspur Accident:  

Bilaspur Accident:  छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शुक्रवार को ट्रेलर ट्रक और एसयूवी के टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना रायपुर-रतनपुर राजमार्ग पर सकरी पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत संबलपुरी गांव के पास तड़के करीब दो बजे हुई। Bilaspur Accident:  

Read Also: Arvind Kejriwal: शराब घोटाले में बरी हुए अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया, परिवार के साथ मनाया रिहाई का जश्न

उन्होंने बताया कि टक्कर में एसयूवी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार सभी पांच लोग फंस गए, जिनमें से चार की मौके पर ही मौत हो गई।अधिकारी ने बताया कि पुलिस की एक टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और दो घंटे तक चले बचाव अभियान में गैस कटर की मदद से पीड़ितों को मलबे से बाहर निकाला गया। Bilaspur Accident:  

Read Also: T20 World Cup: दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को नौ विकेट से हराया, सेमीफाइनल में जगह लगभग पक्की की

उन्होंने बताया कि मृतकों में छत्रपाल रात्रे (37), विशाल लहरे (25), अनमोल लहरे (14), सोनू मिरी (28) और घायल प्रकाश रात्रे शामिल हैं। ये सभी पास के एक ढाबे में अपनी शादी की 25वीं सालगिरह मनाकर लौट रहे थे।उन्होंने बताया कि ट्रेलर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामला दर्ज कर लिया गया है। Bilaspur Accident:  

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *