यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के हैलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। सीएम योगी 2 दिन के वाराणसी दौरे पर थे और रविवार को वाराणसी से हैलीकॉप्टर में सवार होकर निकले ही थे कि 5 मिनट बाद एक पंछी हैलीकॉप्टर से टकरा गया। पंछी के हैलीकॉप्टर से टकराने के बाद सुरक्षा बरतते हुए पायलट ने इमरजेंसी लैंडिंग की।
इमरजेंसी लैंडिंग करवाने के बाद सीएम योगी वापिस सर्किट हाऊस पहुंचे और अब सीएम योगी स्टेट प्लेन से बाबतपुर एयरपोर्ट से उड़ान भरेंगे और लखनऊ पहुंचेंगे। लखनऊ में सीएम योगी को आज कई कार्यक्रमों में शामिल होना है।
जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि हेलीकॉप्टर में बर्ड हिट हो गया था इसलिए सावधानी के लिए हेलीकॉप्टर वापस आ गया। अब राजकीय विमान आ रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बाबतपुर एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए रवाना होंगे।
Read Also तीन लोकसभा और सात विधानसभा सीटों पर मतगणना जारी LIVE UPDATE
हाल में ही पक्षी से टकराकर स्पाइसजेट के विमान की पटना में इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई थी। विमान में 185 यात्री और कैबिन क्रू सवार था जो इमरजेंसी लैंडिंग के बाद सुरक्षित थे। विमान की पायलट ने इंजन में आग लगने की जानकारी मिलने के बाद बड़ी सूझबूझ से इमरजेंसी लैंडिंग करवाई थी।
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.


