Bihar Politics: बिहार में मंगलवार को सम्राट चौधरी को सर्वसम्मति से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) विधायक दल का नेता चुना गया। इसके साथ ही स्पष्ट हो गया है कि बिहार में बनने वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की नयी सरकार की कमान सम्राट चौधरी संभालेंगे। पटना स्थित बीजेपी के प्रदेश मुख्यालय में आयोजित बैठक के समापन के बाद केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि निवर्तमान उप-मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने सम्राट चौधरी के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसका समर्थन निवर्तमान मंत्री दिलीप जायसवाल और मंगल पांडेय ने किया।Bi
Read Also: Haryana: डॉ भीमराव अम्बेडकर जयंती के अवसर पर CM सैनी ने आयोजित समारोह को संबोधित कर दिया बड़ा बयान
विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि बैठक में मौजूद पार्टी के सभी विधायकों ने सर्वसम्मति से सम्राट चौधरी को अपना नेता चुना।तारापुर से भारतीय जनता पार्टी के विधायक सम्राट चौधरी ने नेता चुने जाने पर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।सम्राट चौधरी ने एक बयान में कहा, “पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा मुझ पर विश्वास जताते हुए यह दायित्व सौंपने के लिए मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। यह मेरे लिए केवल एक पद नहीं, बल्कि बिहार की जनता की सेवा, उनके विश्वास और सपनों को साकार करने का एक पवित्र अवसर है।”Bihar Politics
Read Also: Dehradun: दिल्ली से देहरादून का सफर हुआ आसान, PM मोदी ने किया दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन
उन्होंने कहा कि वह पूर्ण निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ जन-जन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का संकल्प लेते हैं।सम्राट चौधरी ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में और पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में मैं बिहार को विकास, सुशासन और समृद्धि के नए आयामों तक ले जाने के लिए निरंतर प्रयास करता रहूंगा।’Bihar Politics
’केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बिहार के विकास के लिए पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने राज्य को ‘जंगलराज’ से बाहर निकालकर विकास के पथ पर आगे बढ़ाया। उन्होंने विश्वास जताया कि सम्राट चौधरी उनके पदचिह्नों पर चलते हुए बिहार को आगे ले जाने का कार्य करेंगे।Bihar Politics
