BJP Candidates List 2024: लोकसभा चुनाव की दूसरी लिस्ट जारी होने पर दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कही ये बात

BJP Candidates List 2024: दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने बुधवार को कहा कि दिल्ली में पार्टी नेताओं के बीच कोई मतभेद नहीं है।वीरेंद्र सचदेवा बीजेपी की लोकसभा चुनाव के लिए दिल्ली से सात में से छह नए उम्मीदवारों की घोषणा पर प्रतिक्रिया दे रहे थे।नई दिल्ली में पीटीआई वीडियो से उन्होंने कहा कि दिल्ली में बीजेपी नेताओं के बीच कोई दरार नहीं है। हमारी पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं का एक ही मकसद है, मिलकर काम करना और अपने विरोधियों को हराना।बीजेपी ने बुधवार को लोकसभा चुनाव के लिए 72 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की। इसमें केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, पीयूष गोयल, अनुराग सिंह ठाकुर और पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और बसवराज बोम्मई जैसे कई दिग्गज नेताओं का नाम शामिल हैं।

Read also-Lakmē Fashion Week:फैशन के मामले में भारत दुनिया में अपनी जगह बना रहा है – फैशन डिजाइनर KUNAL…

दिल्ली में BJP ने इन्हें दिया लोकसभा टिकट

पार्टी ने पूर्वी दिल्ली से गौतम गंभीर की जगह हर्ष मल्होत्रा और उत्तर पश्चिम दिल्ली से हंसराज हंस की जगह योगेंद्र चंदौलिया को उम्मीदवार बनाया है।बीजेपी ने पहली लिस्ट में दिल्ली की पांच में से चार सीट पर मौजूदा सांसदों के टिकट काट दिए थे और सिर्फ मनोज तिवारी को दोबारा उत्तर पूर्वी दिल्ली से उम्मीदवार बनाया था।अभी तक भारतीय जनता पार्टी में दिल्ली प्रदेश में मुझे कोई नाराजगी नहीं दिखी।मुझे लगता है हमारे सारे कार्य़कर्ता एक ही मंत्र को जानते हैं वो मंत्र है मिलकर काम करो, संगठित होकर काम करो और विरोधी को ऐसे पस्त करो कि वो दुबारा उठने की हिम्मत नहीं करे।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *