बीजेपी नेता और अभिनेत्री सोनाली फोगाट का दिल का दौरा पड़ने से निधन

sonali fogat death, बीजेपी नेता और अभिनेत्री सोनाली फोगाट का दिल का दौरा पड़ने.

हरियाणा की भाजपा नेता और अभिनेत्री सोनाली फोगाट का गोवा में बीती रात दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वे 42 साल की थीं। उनकी एक बेटी है और पति की कई साल पहले मौत हो चुकी थी। मिली जानकारी के अनुसार वह अपने कुछ स्टाफ सदस्यों के साथ गोवा गई थी। जहां से उनके निधन की खबर मिली है। वो एक टिकटॉक स्टार भी रह चुकी है। वह रियल्टी शो बिग बॉस का हिस्सा भी रह चुकी हैं। जिससे उन्हें काफी प्रसिद्धि मिली थी। उनके निधन पर हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खटटर तथा बीजेपी नेता शोक जताया है।            Sonali fogat death,

सोनाली फोगाट ने 2019 में हरियाणा चुनाव में बीजेपी की टिकट पर आदमपुर से विधानसभा का चुनाव लड़ा था तथा उन्होंने कुलदीप बिश्नोई के खिलाफ आदमपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार के रूप में पिछला विधानसभा चुनाव लड़ा था। वे इस चुनाव में हार गई थीं। यद्यपि वह दावा कर रही थी कि वह आगामी उपचुनाव में आदमपुर से भाजपा के टिकट के लिए भी दावेदार है। कुलदीप बिश्नोई पिछले सप्ताह उनके आवास पर उनसे मिलने गए थे। सोनाली और कुलदीप बिश्नोई राजनीतिक विरोधी थे। हाल ही में दोनों की मुलाकात हुई थी और गिले-शिकवे दूर हुए थे। सोनाली फोगाट के निधन की खबर से उनके प्रशंसकों में शोक की लहर है।                  Sonali fogat death,

वहीं हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खटटर ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है उन्होंने ट्वीट में लिखा है की भाजपा नेत्री श्रीमती सोनाली फोगाट के आकस्मिक निधन का बेहद दुःख समाचार प्राप्त हुआ, ईश्वर दिवंगत आत्मा को श्री चरणों में स्थान दे एवं शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने की क्षमता प्रदान करे।                      Sonali fogat death,

Read also: बीते 24 घंटे में कोरोना के 8,586 नए मामले, 48 संक्रमितों की हुई मौत

 

तथा बीजेपी नेता कुलदीप बिश्नोई ने भी सोनाली फोगाट के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट किया है की सोनाली फोगट फोगाट जी के अकस्मात निधन की सुचना से बेहद आहत हूँ, वे बेहद मिलनसार एवं बेहतरीन कलाकार थी। परमपिता परमात्मा उनको अपने चरणों में स्थान दे तथा परिजनों को इस असहनीय पीड़ा को सहने की शक्ति दे।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.  Today Corona Update,

Sonali fogat death,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *