दिल्ली CM केजरीवाल की गिरफ्तारी पर BJP नेता सीपी जोशी ने दी बड़ी प्रतिक्रिया, क्या कहा जानें ?

दिल्ली शराब नीति मामले में प्रवर्तन निदेशालय ( ED ) ने गुरुवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया था। वहीं ED की गिरफ्तारी के खिलाफ CM अरविंद केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। इस मामले पर चुनावी मौसम के बीच दिल्ली के साथ पूरे देश का सियासी पारा भी चढ़ गया है। AAP के साथ मिलकर पूरा विपक्ष केंद्र की BJP सरकार पर हमलावर है। वहीं उनके हमले पर BJP नेताओं की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही है।

CM केजरीवाल की गिरफ्तारी पर गरमाई सियासत

दिल्ली CM केजरीवाल की गिरफ्तारी पर AAP समेत पूरा विपक्ष केंद्र की BJP सरकार पर हमलावर है। AAP ने ED की इस कार्रवाई को बड़ी साजिश करार दिया है। INDIA गठबंधन के साथी कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने CM केजरीवाल के परिवार से फोन पर बातचीत की है और वो उनसे आज मुलाकात भी कर सकते हैं। वहीं BJP नेता सीपी जोशी ने बड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि “अगर आप गलत नहीं हैं तो डरने की जरूरत नहीं है, इंसाफ होगा।”

राजस्थान BJP प्रमुख सीपी जोशी ने शुक्रवार को दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर कहा है कि अगर कोई निर्दोष है तो उसे डरने की जरूरत नहीं है। जयपुर में जोशी ने कहा, ”उनकी (अरविंद केजरीवाल) दिल्ली शराब घोटाले और अन्य मामलों में लंबे समय से जांच चल रही थी। जांच एजेंसियां अपना काम कर रही हैं। डरने की जरूरत नहीं है। अगर कोई है गलत है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी और गलत नहीं है, तो न्याय होगा।”

Read Also: बैंक खाते फ्रीज करने के खिलाफ कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस: राहुल बोले- कांग्रेस के बैंक खाते नहीं, देश के लोकतंत्र को फ्रीज किया गया है

गौरतलब है, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गुरुवार रात प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्ली शराब नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार कर लिया है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *