बीजेपी नेता की राहुल गांधी पर टिप्पणी से मचा सियासी बवाल, सड़क पर उतरे कांग्रेस कार्यकर्ता

Bittu's remarks on Rahul Gandhi:

Bittu’s remarks on Rahul Gandhi:  लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू की ओर से की गई हालिया टिप्पणी की निंदा करते हुए युवा कांग्रेस ने बुधवार को दिल्ली में बड़े पैमाने पर प्रदर्शन किया।प्रदर्शनकारी हाथों में पोस्टर लिए हुए थे और उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला जलाया।बाद में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर कर दिया।

Read also-एक देश-एक चुनाव को मोदी कैबिनेट से मिली मंजूरी, जानें कब से होगा लागू?

रवनीत बिट्टू के बयान पर बवाल – बता दें कि केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने राहुल गांधी के अमेरिका में दिए बयानों पर सवाल उठाते हुए आतंकवादी कह डाला था। इसके बाद बीजेपी के एक और नेता ने रवनीत बिट्टू के बयान का समर्थन किया था।राहुल गांधी के खिलाफ बीजेपी नेताओं के बयान को लेकर कांग्रेस के सीनियर नेता अजय माकन ने तुगलक रोड थाने में केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू, बीजेपी नेता तरविंदर सिंह मारवाह, यूपी सरकार में मंत्री रघुराज सिंह समेत दूसरे नेताओं पर मुकदमा दर्ज कराया है।

Read also-Wind fall Tax: सरकार ने क्रूड पेट्रोलियम से विंडफॉल टैक्स किया जीरो

आक्रोश भड़काने वाला दिया बयान – उन्होंने थाना पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि इन नेताओं ने राहुल गांधी के खिलाफ केवल अपमानजनम टिप्पणी ही नहीं बल्कि खुलेआम हत्या तक की धमकी दी है। रवनीति बिट्टू ने जान बूझकर उनके के खिलाफ जनता में नफरत और आक्रोश भड़काने के लिए बयान दिया है।

श्रीनिवास बीवी ने कही ये बात – भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने कहा देखिए, नरेंद्र मोदी का नया बिट्टू, बिट्टू है। इतना डरो मत। बिट्टू को अपना मंत्री पद खोने का डर है इसलिए वे राहुल गांधी के खिलाफ इस तरह  बयानबाजी कर रहे हैं।उन्हें गांधी परिवार के बारे में ऐसे बयान देने में शर्म आनी चाहिए जिन्होंने देश के लिए दो-दो पूर्व प्रधानमंत्री शहीद हुए है।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *