Haryana Congress Manifesto: हरियाणा चुनाव के लिए कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी, जनता से किए 7 बड़े वादे

Haryana Congress Manifesto: हरियाणा चुनाव के लिए कांग्रेस ने आज दिल्ली में अपना चुनावी गारंटी कार्ड ( Manifesto ) लॉन्च कर दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अगुवाई में लॉन्च हुए गारंटी कार्ड में 7 बड़े चुनावी वादे किए गए हैं।

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपनी चुनावी घोषणा गारंटी पत्र जारी कर दिया है। जिसमें कई चुनावी गारंटियों की घोषणा की गई है। इन घोषणाओं में महिला, युवा, किसान और बुजुर्गों के लिए महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई हैं। इस Manifesto को जारी कर कांग्रेस ने कहा है कि हरियाणा के लिए 7 वादे-पक्के इरादे।

Read Also: एक देश-एक चुनाव को मोदी कैबिनेट से मिली मंजूरी, शीतकालीन सत्र में बिल लेकर आएगी सरकार

Manifesto को लॉन्च कर कांग्रेस ने ऐलान किया कि महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए दो हजार रुपए प्रति माह देगी। 18 वर्ष से 60 वर्ष की महिलाएं पात्र होंगी। महंगाई का बोझ कम करने के लिए 500 रुपए में गैस सिलेंडर दिया जाएगा। लोगों की कठिनाई कम करने के लिए बुजुर्गों, दिव्यांगों और विधवाओं को 6 हजार रुपए पेंशन देगी। रिटायर्ड कर्मचारियों का जीवन आसान बनाने के लिए ओपीएस लागू किया जाएगा। युवाओं को बेहतर भविष्य दिया जाएगा। 2 लाख खाली पदों को भरा जाएगा। हरियाणा को नशा मुक्त बनाया जाएगा। 300 यूनिट फ्री बिजली दी जाएगी।कांग्रेस के गांरटी कार्ड में कहा गया है कि चिरंजीवी योजना की तर्ज पर 25 लाख रुपये का मुफ्त इलाज कराया जाएगा। गरीब परिवारों को 100 गज के प्लॉट दिए जाएंगे। किसानों के लिए हम कानूनी एमएसपी गारंटी सुनिश्चित करेंगे।

हरियाणा चुनाव को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पार्टी की सात गारंटियां गिनाई है।टोटल न्यूज़ की ओर से पूछे गए सवाल के जवाब में कि पुरानी पेंशन बहाली को लेकर किए गए वादे में कोई अड़चन तो नहीं आएगी,खरगे ने कहा कि हरियाणा की सत्ता में आने पर पार्टी इन सभी गारंटियों को प्राथमिकता से पूरा करेगी। वहीं हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान ने कांग्रेस की गारंटी को सभी वर्गों की आकांक्षा पूरा करने वाला बड़ा कदम बताया है।

हरियाणा में चुनाव गारंटी कार्ड लांच करने की मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकारों ने हरियाणा को जो विकास की रफ्तार दी उसको बीजेपी ने रोक दिया है।हुड्डा ने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस सरकार बनने पर सभी गारंटियों को पूरा किया जाएगा।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा है कि हरियाणा में कांग्रेस का पूरा चुनावी घोषणा पत्र चंडीगढ़ में रिलीज किया जाएगा। साथ ही खरगे ने कहा है कि हरियाणा में आंदोलन के दौरान शहीद हुए किसानों के सम्मान में शहीद स्मारक बनाया जाएगा उनके परिजनों का मान सम्मान होगा।

Read Also: Wind fall Tax: सरकार ने क्रूड पेट्रोलियम से विंडफॉल टैक्स किया जीरो

हरियाणा गारंटी लॉन्च करने के इस मौके पर मंच पर पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल पार्टी के सीनियर ऑब्जर्वर और कोषाध्यक्ष अजय माकन, अशोक गहलोत, प्रताप सिंह बाजवा भी शामिल रहे। हरियाणा मेनिफेस्टो कमेटी से जुड़े टीएस सिंह देव और गीता भुक्कल भी मंच पर मौजूद रहीं। हरियाणा में गारंटी कार्ड लॉन्च करने के इस मौके पर पार्टी ने अपना थीम सॉन्ग भी लॉन्च किया है जिसमें कुमारी शैलजा और रणदीप सुरजेवाला भी शामिल रहे। मुख्य मंच पर मौजूद पोस्टर में भी दोनों नेताओं को जगह मिली है हालांकि मंच पर दोनों नेताओं की गैर मौजूदगी राजनीतिक चर्चाओ में रही है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *