जम्मू-कश्मीर में BJP ने खोया हिंदुओं का प्रमुख चेहरा, नगरोटा से सिटिंग MLA देवेंद्र सिंह राणा का हुआ निधन

जम्मू-कश्मीर में BJP ने हिंदुओं का प्रमुख चेहरा खो दिया है। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के भाई और जम्मू कश्मीर के नगरोटा सीट से BJP के विधायक देवेंद्र सिंह राणा का गुरुवार देर शाम हरियाणा के फरीदाबाद के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया।

Read Also: पटाखों पर लगे प्रतिबंध के बावजूद दिल्ली में दिवाली पर जमकर हुई आतिशबाजी, आनंद विहार में 419 दर्ज हुआ AQI

आपको बता दें, जम्मू-कश्मीर में हिंदुओं का प्रमुख चेहरा कहे जाने वाले नगरोटा सीट से BJP के विधायक देवेंद्र सिंह राणा ने 59 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। BJP के एक वरिष्ठ नेता के मुताबिक केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के भाई विधायक देवेंद्र सिंह का फरीदाबाद के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। उनके परिवार में उनकी पत्नी गुंजन राणा, उनकी बेटियां देवयानी और केतकी और बेटा अधिराज सिंह हैं। राणा की मौत की सूचना मिलते ही कई नेताओं सहित सैकड़ों लोग उनके जम्मू के गांधीनगर के आवास पर इकट्ठा हो गए और केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह भी उनके घर पहुंच गए हैं।

देवेंद्र सिंह के निधन पर जम्म कश्मीर के पूर्व उपमुख्यमंत्री कविंदर गुप्ता ने कहा, ” अभी जब समाचार सुना तो विश्वास नहीं हो रहा था। ठीक है कुछ थोड़ी बहुत बीमारी के कारण से लेकिन उनमें जो आत्मबल था, वो हठकर चल रहे थे, हमें नहीं लग रहा था कि वो हमें छोड़कर चले जाएंगे। जम्मू के लिए बड़ा दुखद समाचार है। हमारा नेतृत्व करने वाले लोग चले गए। मैं परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।”

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana TwitterTotal Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *