जम्‍मू कश्‍मीर के कुलगाम में बीजेपी नेता की आतंकवादियों ने गोली मारकर हत्या की

जम्‍मू कश्‍मीर के कुलगाम में बीजेपी नेता और सरपंच सज्जाद अहमद खांडे की गुरुवार को उनके घर के पास आतंकवादियों ने गोली मारकर हत्या कर दी।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि आतंकवादियों ने घटना को अंजाम देने से पहले इस इलाके की करीब से रेकी की थी, काजीगुंड इलाके में वेसु में करीब 60 किलोमीटर की दूरी से उस पर गोलीबारी की है।

उन्होंने कहा कि खांडे को तुरंत अनंतनाग जिले के एक अस्पताल में ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

यह घटना 48 घंटे से भी कम समय में हुई है जब बीजेपी से जुड़े पंचायत सदस्य आरिफ अहमद खान को कुलगाम जिले में गोली मार दी गई थी। फिलहाल आरिफ का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

 

इससे पहले अनंतनाग में ही 8 जून को लरकीपुरा इलाके के सरपंच और कांग्रेस सदस्‍य अजय पंडित की भी उनके गांव में आतंकवादियों ने हत्‍या कर दी थी। इसके बाद सुरक्षाबलों ने ऑपरेशन चलाया था और सरपंच अजय पंडित के हत्‍यारे आतंकियों को मार गिराया था।

 

गौरतलब है कि जम्‍मू कश्‍मीर में लगातार सुरक्षाबलों ने आतंकियों के सफाए के लिए ऑपरेशन चलाया हुआ है जिसमें अब तक कई बड़े आतंकियों को ढेर किया जा चुका है वहीं सीमा पर भी लगातार कड़ी निगरानी की जा रही है जिससे कोई भी आतंकी बॉर्डर पार से भारतीय सीमा में प्रवेश ना कर पाए। इसी कड़ाई के कारण आतंकी संगठन बौखलाए हुए हैं और एलओसी पर पाकिस्‍तान की ओर से लगातार घुसपैठ की कोशिश में रहते हैं। वहीं इस काम में पाकिस्‍तान की सेना का भी उन्‍हें सहयोग मिलता रहा है जिसके कारण पाकिस्‍तान की ओर से बिना उकसावे भारतीय सीमा में तैनात चौकियों और नजदीकी गांवों को निशाना बनाकर फायरिंग की जाती है।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *