BCCI चीफ सौरव गांगुली समेत इन खिलाड़ियों ने पूर्व क्रिकेटर चेतन चौहान के निधन पर जताया शोक

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रहे और मौजूदा समय में उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में मंत्री रहे चेतन चौहान का आज गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। वह कोरोना संक्रमित होने के बाद अस्पताल में भर्ती हुए थे। उनके निधन के बाद राजनीतिक जगत के अलावा खेल जगत में शोक की लहर है। तमाम दिग्गजों के साथ बीसीसीआई ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

आपको बता दें, पूर्व क्रिकेटर और यूपी सरकार के मंत्री चेतन चौहान के निधन पर बीसीसीआई ने भी शोक जताया है। बीसीसीआई चीफ सौरव गांगुली ने कहा है कि चेतन चौहान के निधन से दुखी हूं। जब वो भारतीय क्रिकेट टीम के मैनेजर थे, तो उनके साथ मैंने काफी वक्त बिताया था। वो केवल अच्छे बल्लेबाज ही नहीं थे, बल्कि एक अच्छे ह्यूमर वाले शख्स थे। भारतीय क्रिकेट से उनका गहरा लगाव था।

इसके साथ ही भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने शोक जताते हुए ट्वीट किया कि श्री चेतन चौहान जी के निधन के बारे में सुनकर चौंक गया। उनकी आत्मा को शांति मिले और मेरे विचार और प्रार्थनाएं उनके परिवार के साथ हैं। 🙏

वहीं मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने शोक जाहिर करते हुए कहा कि अचानक चेतन भाई के निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ। उन्होंने हमेशा मुझे अपनी बात कहने के लिए प्रोत्साहित किया और भारतीय टीम के साथ अपने क्रिकेट के दिनों की ढेर सारी कहानियाँ साझा कीं। उनकी आत्मा को शांति मिले। 🙏🏼

युवराज सिंह ने दुख जताते हुए ट्वीट किया कि चेतन चौहान जी के निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ। उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। वह एक अद्भुत इंसान होने के साथ-साथ अपने समय के एक बेहतरीन सलामी बल्लेबाज थे। उनकी आत्मा को शांति मिले। 🙏🏻

इसके साथ ही हरभजन सिंह ने भी शोक व्यक्त किया कि चेतन चौहान सर के बारे में सुनकर बेहद दुख हुआ। उनके साथ बहुत समय बिताया था जब वे टीम इंडिया में मैनेजर थे। क्रिकेट विशेषज्ञ पैनल..परिवार और दोस्तों के प्रति संवेदनाएं। ओम शांति।

पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने ट्वीट किया कि चेतन चौहान के परिवार और उनके निधन पर उनके शुभचिंतकों के प्रति मेरी गहरी संवेदना। ॐ शांति।

इसके अलावा अनिल कुंबले, गौतम गंभीर, इरफान पठान, प्रज्ञान ओझा, वीवीएस लक्ष्मण, आकाश चोपड़ा आदि खिलाड़ियों ने भी चेतन चौहान के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *