बीजेपी चार जून को दक्षिण भारत में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी – गृह मंत्री अमित शाह

Zero Terror Plans in Jammu

AMIT Shah in Hyderabad:केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा कि बीजेपी चार जून को दक्षिण भारत में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरेगी।अमित शाह ने कहा कि बीजेपी पांच दक्षिणी राज्यों में ज्यादा सीटें जीतेगी।

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा जब चार जून को परिणाम आएंगे तो दक्षिण भारत में कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु और केरल उसमें सबसे बड़ा दल भारतीय जनता पार्टी बढ़कर बनकर उभरेगा। इसका मतलब है कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु और केरल में सबसे ज्यादा किसी एक दल को सीट मिलेगा, तो वो दल होगा भारतीय जनता पार्टी। तेलंगाना में हम लगभग लगभग 10 सीटों से ज्यादा सीट जीतकर आएंगे। 13 सीटों पर हमारी स्थिति बहुत अच्छी है। मगर 10 से ज्यादा सीटें तेलंगाना में भारतीय जनता पार्टी जीतकर आएगी।”

Read also-लोकसभा चुनाव मोदी के हाथों से फिसलता जा रहा है – राहुल गांधी

भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा कि एनडीए चार सौ पार के लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा, “4 जून, को कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु और केरल में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी। इन राज्यों में भाजपा ( BJP) को सबसे ज्यादा सीटें मिलेंगी।”अमित शाह ने जनसभा को  संबोधित करते हुए कहा कि पिछले 10 सालों में प्रधानमंत्री मोदी ने तेलंगाना के विकास के लिए काफी काम किया है। इससे उलट कांग्रेस और बीआरएस सरकार ने राज्य को राजस्व के मामले में लाभ से कर्ज में डुबो दिया है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *