Bollywood: 61 की उम्र में फिर दूल्हा बने अभिनेता आमिर खान, गौरी स्प्रैट को बनाया हससफर

Bollywood:

Bollywood: अभिनेता आमिर खान ने रविवार को अपने घर पर एक निजी समारोह में गौरी स्प्रैट से शादी की। इस समारोह में परिवार के करीबी सदस्य और फिल्म इंडस्ट्री के दोस्त शामिल हुए। शहर में भारी बारिश के बावजूद शादी की तैयारियां योजना के अनुसार चलती रहीं।

शादी समारोह में फिल्मी हस्तियों ने की शिरकत – समारोह में आमिर के करीबी दोस्त जैसे ‘लगान’ के फिल्मकार आशुतोष गोवारिकर, कॉमेडियन-एक्टर वीर दास, पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान, बिजनेसमैन मुकेश अंबानी समेत कई हस्ती शामिल हुईं।आमिर की टीम की ओर से शेयर की गई फोटो को देखने से लगा कि शादी समारोह सादगी भरा था।

Read Also: मशहूर फिल्म निर्देशक करण जौहर ने अभिनेत्री आलिया भट्ट की फिल्म अल्फा’ की तारीफ कर लिखा इमोशनल पोस्ट

आमिर ने गौरी को बनाया हससफर-  तस्वीरों में आमिर परिवार के बीच गौरी स्प्रैट के साथ शादी के कागजात पर साइन करते हुए दिख रहे हैं। इस दौरान गौरी का बेटा उनके साथ दिखाई दिया। ये आमिर खान की तीसरी शादी है। उन्होंने पहली शादी फिल्म निर्माता रीना दत्ता से की थी, जो साल 1986 से 2002 तक चली।

दोनों के दो बच्चे हैं, जुनैद खान और इरा खान।बेंगलुरू की रहने वाली गौरी स्प्रैट एक भारतीय बिजनेस प्रोफेशनल और एंटरप्रेन्योर हैं ।गौरी का अपनी पिछली शादी से क्विन नाम का सात साल का बेटा है।शादी समारोह में राजनेता राज ठाकरे और गीतकार प्रसून जोशी भी शामिल हुए। Bollywood:

Read Also: छत्तीसगढ़ की मशहूर लोकगायिका तीजन बाई का निधन, CM विष्णुदेव साय ने दी श्रद्धांजलि

आमिर खान की पर्सनल लाइफ रही चर्चा में-  इसके बाद साल 2005 में आमिर ने निर्देशक किरण राव से शादी की थी और साल 2021 में दोनों अलग हो गए। दोनों के एक बेटा है जिसका नाम आजाद है।आमिर खान ने 2025 में अपने 60वें जन्मदिन से ठीक पहले मीडिया के सामने गौरी स्प्रैट से परिचय कराया था और बताया था कि वे उस समय एक साल से अधिक समय से रिलेशनशिप में थे।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *