Bollywood: दिवंगत मां मोना शौरी कपूर को याद कर भावुक हुए अभिनेता अर्जुन कपूर, लिखा इमोशनल पोस्ट

Bollywood

Bollywood: बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर ने अपनी दिवंगत मां और निर्माता मोना शौरी कपूर को उनकी 62वीं जयंती पर याद किया।अर्जुन ने जीवन के भावुक पलों को याद करते हुए कहा कि हाल के दिनों में जीवन उनके प्रति काफी कठोर रहा है, लेकिन मां की सीख ने उन्हें हर मुश्किल से लड़ने की प्रेरणा दी है। Bollywood:

Read Also: दोपहर में अचानक से कम होने लगती है ऊर्जा? आपके शरीर में हो सकती है इस विटामिन की कमी!

उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक भावुक पोस्ट साझा किया। उन्होंने लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो मां, आज मैं आपको बहुत याद कर रहा हूं। हाल के दिनों में जीवन मेरे प्रति काफी कठोर रहा है, लेकिन कोई बात नहीं… आपने मुझे जीवन का डटकर सामना करना सिखाया है और इन सबके बीच गरिमा और शालीनता बनाए रखना सिखाया है।“Bollywood:

Read Also: ट्रंप प्रशासन का बड़ा कदम! दुर्लभ पृथ्वी तत्वों के लिए बनेगा रणनीतिक भंडार

मोना ने 1983 में निर्माता बोनी कपूर से शादी की और 1985 में अर्जुन का जन्म हुआ। इसके बाद 1990 में उनकी छोटी बेटी अंशुला कपूर का जन्म हुआ। दोनों ने 1996 में तलाक का ऐलान किया।कैंसर और उच्च रक्तचाप से जूझने के बाद 2012 में मुंबई में 48 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया।Bollywood:

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *