ICC: पाकिस्तान की सिदरा अमीन को हार के बाद ICC आचार संहिता उल्लंघन के लिए लगी फटकार

ICC: पाकिस्तान की सलामी बल्लेबाज सिदरा अमीन को भारत के खिलाफ महिला विश्व कप मैच के दौरान आचार संहिता के लेवल एक के उल्लंघन के लिए आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) ने फटकार लगाई और उनके खाते में एक डिमेरिट अंक जुड़ गया।अमीन ने रविवार को भारत के खिलाफ आर प्रेमदासा स्टेडियम में 81 रन की पारी खेली लेकिन उनकी टीम जीत के लिए 247 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 159 रन पर आउट हो गयी।ICC:

Read Also-UP: रायबरेली में मृत्कों के परिजनों से मिले कांग्रेस प्रमुख अजय राय, दी ये प्रतिक्रिया

अमीन की संघर्षपूर्ण बल्लेबाजी के बावजूद भारत ने मैच 88 रन से जीता।आईसीसी ने एक मीडिया विज्ञप्ति में कहा, ‘‘सिदरा को खिलाड़ियों और खिलाड़ियों के सहयोगी स्टाफ के लिए आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.2 के उल्लंघन का दोषी पाया गया। यह उल्लंघन ‘अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान क्रिकेट उपकरण या कपड़ों, मैदानी उपकरणों या खेल के दौरान इस्तेमाल होने वाली किसी चीज’ के ‘अनादर’ से संबंधित है।’यह घटना पाकिस्तान के लक्ष्य का पीछा करते हुए 40वें ओवर में हुई जब स्नेह राणा द्वारा आउट होने के बाद उन्होंने ‘अपना बल्ला जोर से पिच पर मारा’’।ICC:

Read Also- Himachal: हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी से बदला मौसम का मिजाज, IMD ने जारी किया अलर्ट

आईसीसी ने कहा, ‘‘इसके साथ ही उनके अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में एक डिमेरिट अंक जोड़ दिया गया है और यह 24 महीने की अवधि में उनका पहला उल्लघंन था।’आईसीसी के मुताबिक, ‘‘अमीन ने इस उल्लघंन और एमिरेट्स आईसीसी मैच रेफरी के अंतरराष्ट्रीय पैनल के सदस्य शैंड्रा फ्रिट्ज द्वारा प्रस्तावित दंड को स्वीकार कर लिया है इसलिए औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी।’’ ये आरोप मैदानी अंपायर लॉरेन एगेनबैग और निमाली परेरा के साथ तीसरे अंपायर केरिन क्लास्ते और चौथे अंपायर किम कॉटन ने लगाए थे।आईसीसी ने कहा, ‘‘स्तर एक के उल्लंघन के लिए न्यूनतम दंड आधिकारिक फटकार, अधिकतम दंड खिलाड़ी की मैच फीस का 50 प्रतिशत और एक या दो डिमेरिट अंक है।’’ICC:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *