Film: थिएटर रिलीज के बाद जियो हॉटस्टार पर आएगी फिल्म, पे-पर-व्यू मॉडल के तहत दर्शकों को अलग से खरीदना होगा देखने का विकल्प
Entertainment Desk : रणबीर कपूर की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ की ओटीटी रिलीज को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म के निर्माताओं ने डिजिटल स्ट्रीमिंग के लिए जियो हॉटस्टार के साथ साझेदारी की है। यानी सिनेमाघरों में रिलीज के बाद दर्शक इसे घर बैठे ओटीटी पर देख सकेंगे। हालांकि, इसके लिए सामान्य सब्सक्रिप्शन के अलावा अलग से भुगतान करना पड़ सकता है। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही काफी उत्साह है।Film
रिपोर्ट के अनुसार, जियो हॉटस्टार पर फिल्म को पे-पर-व्यू मॉडल के तहत उपलब्ध कराने की योजना है। इस व्यवस्था में दर्शकों को फिल्म देखने के लिए अलग से खरीदारी करनी होगी। फिल्म के निर्माता नमित मल्होत्रा का कहना है कि ‘रामायण’ को बड़े पर्दे पर, खासकर IMAX 3D में देखना एक खास अनुभव होगा। लेकिन देश में सिनेमाघरों की सीमित पहुंच को देखते हुए डिजिटल माध्यम के जरिए इसे ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाना भी जरूरी है। इसी उद्देश्य से जियो हॉटस्टार को डिजिटल साझेदार चुना गया है।Film
READ ALSO- Haryana-मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सूरजकुंड दिवाली मेले का किया उद्घाटन
फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता, यश रावण, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है। ‘रामायण: पार्ट वन’ 5 नवंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिलहाल ओटीटी पर इसकी रिलीज की तारीख और पे-पर-व्यू के लिए तय की जाने वाली कीमत का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है।Film
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana TwitterFilm

