Bollywood: शूटिंग के दौरान अभिनेता राजेश शर्मा को कीड़े ने काटा, अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया में लिखा इमोशनल..

Bollywood:

Bollywood:अभिनेता अक्षय कुमार ने साथी कलाकार राजेश शर्मा के जल्द ठीक होने की कामना की है। राजेश शर्मा को हाल ही में कोलकाता के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।बताया जा रहा है कि हैदराबाद की रामोजी फिल्म सिटी में अभिनेता प्रभास की आने वाली फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्हें किसी कीड़े ने काट लिया था।इसको लेकर गुरुवार को अक्षय ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक भावुक मैसेज शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपनी चिंता जाहिर की और राजेश के जल्द ठीक होने की प्रार्थना की। Bollywood:

Read Also- गृह मंत्री अमित शाह ने कहा- सीमांत क्षेत्रों में हो रहे जनसंख्यिकी परिवर्तन का मूल कारण घुसपैठ

अक्षय कुमार ने फिल्म के सेट पर एक खुशी के पल बिताते हुए दोनों की एक कैंडिड तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, “शूटिंग के दौरान कीड़े के काटने के बाद मेरे प्यारे दोस्त राजेश की तबीयत खराब होने के बारे में सुनकर बहुत चिंता हुई। उम्मीद है महादेव उन्हें जल्दी और पूरी तरह ठीक होने का आशीर्वाद देंगे। Bollywood:

जल्दी ठीक हो जा यार, अभी साथ बैठकर बहुत हंसना है।”अक्षय और राजेश एक साथ कई फिल्मों में काम कर चुके हैं। उन्होंने पहली बार डायरेक्टर नीरज पांडे की 2013 की फिल्म ‘स्पेशल 26’ में साथ काम किया था। इसके बाद वे ‘टॉयलेट: एक प्रेम कथा’ (2017), ‘लक्ष्मी’ (2020), ‘मिशन रानीगंज’ (2023) और हाल ही में हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ में साथ नजर आए। ये फिल्म इसी साल रिलीज हुई थी।

Read Also- ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई हुए सुपुर्द-ए-खाक, नम आंखों से लोगों ने दी श्रद्धांजलि

राकेश शर्मा के परिवार की ओर से अभिनेत्री सुदीपा चटर्जी के जारी बयान के मुताबिक शूटिंग के बाद अभिनेता घनी हरियाली वाली जगह पर फिल्म के तकनीकी सहयोगियों से बात कर रहे थे, तभी उन्हें किसी कीड़े के काटने जैसा महसूस हुआ।शुरुआत में परेशानी मामूली लगी, इसलिए राजेश शर्मा ने तुरंत डॉक्टरी मदद नहीं ली। Bollywood:

हालांकि, बयान के मुताबिक, करीब छह घंटे बाद उनके दाहिने पैर में तेज दर्द हुआ और उनकी हालत बिगड़ने लगी।तकलीफ के बावजूद राजेश शर्मा कोलकाता के लिए फ्लाइट में सवार हुए, जिसके दौरान उन्हें तेज बुखार हो गया। अगले दिन, यानी मंगलवार को उन्हें ढाकुरिया के मणिपाल अस्पताल में भर्ती कराया गया और वे अब भी कड़ी मेडिकल निगरानी में हैं। Bollywood:

परिवार ने बताया कि राजेश तेज बुखार, सांस लेने में तकलीफ और दाहिने पैर में तेजी से फैल रहे इंफेक्शन से जूझ रहे हैं।बताया जा रहा है कि इंफेक्शन उनके पैर की उंगलियों से घुटने तक फैल गया है और प्रभावित हिस्से पर बड़े-बड़े छाले पड़ गए हैं।अभिनेता राजेश का इलाज कर रहे एक डॉक्टर ने पीटीआई वीडियो को बताया, “अभी इस बारे में कोई पक्की बात कहना जल्दबाजी होगी। मिस्टर राजेश शर्मा पर लगातार नजर रखी जा रही है और वे अब भी खतरे से बाहर नहीं हैं।”Bollywood:

डॉक्टर ने कहा कि उनकी हालत पर चौबीसों घंटे नजर रखी जा रही है क्योंकि कॉम्प्लिकेशन (जटिलताओं) की आशंका है, जिसमें खून का थक्का जमना भी शामिल है; अगर ये थक्का फेफड़ों तक पहुंच जाए तो जानलेवा हो सकता है।राजेश शर्मा बंगाली और हिंदी सिनेमा के जाने-माने अभिनेता हैं और उन्होंने कई ऐसी फिल्मों में काम किया है जिन्हें क्रिटिक्स और दर्शकों, दोनों से खूब सराहना मिली है।उनके कुछ खास कामों में ‘खोसला का घोसला’ (2006), ‘इश्किया’ (2010), ‘नो वन किल्ड जेसिका’ (2011), ‘बजरंगी भाईजान’ (2015) और ‘एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ (2016) शामिल हैं। Bollywood:

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *