Sports News: एशियाई खेलों के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम का ऐलान, सलीमा टेटे करेगी टीम का नेतृत्व

Sports News:

Sports News: 19 सितंबर से चार अक्टूबर तक होने वाले एशियाई खेलों के दौरान भारत की 20 सदस्यीय महिला हॉकी टीम की कमान अनुभवी मिडफील्डर सलीमा टेटे संभालेंगी।सलीमा की कप्तानी में ही भारत ने पिछले महीने न्यूजीलैंड में एफआईएच नेशंस कप में अपराजेय रहकर खिताब जीतने के साथ प्रो लीग में वापसी की थी।

Read Also: स्पेन में भीषण आग लगने से मचा हाहाकार, 12 लोगों की दर्दनाक मौत, राहत-बचाव कार्य जारी

भारत के मुख्य कोच शोर्ड मारिन ने कहा ,‘‘ हमारे पास ऐसी टीम में जिसमें जूनियर, अनुभवी खिलाड़ियों और सीनियर खिलाड़ियों का अच्छा मिश्रण है जो लगातार एक दूसरे के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए प्रयास करते हैं ।’पद्मश्री से नवाजी गई सविता और बिछू देवी खारीबम टीम में दो गोलकीपर होंगी। वहीं डिफेंस में सुशीला चाजू, इशिका चौधरी और ज्योति के साथ एफआईएच नेशंस कप के जरिए सीनियर टीम में पदार्पण करने वाली लालथांटलुआंगी और शिल्पी डबास को मौका दिया गया है ।

Read Also: दिल्ली में भारी बारिश के बाद PWD कंट्रोल रूम पहुंचे मंत्री परवेश वर्मा, AAP पर साधा निशाना

मिडफील्ड का जिम्मा सलीमा के साथ निक्की प्रधान, साक्षी राणा, सुनेलिटा टोप्पो, नेहा और दीपिका सोरेंग पर रहेगी। फॉरवर्ड पंक्ति में लालरेम्सियामी, रूतुजा पिसाल, नवनीत कौर, बलजीत कौर और नेशंस कप में सर्वाधिक छह गोल करने वाली दीपिका हैं।मारिन ने कहा,‘‘ इस समूह ने साबित कर दिया है कि वे फॉर्म में हैं और फिट भी। हमें यकीन है कि यह टीम एशियाई खेलों की चुनौती के लिए तैयार है ।’’

एशियाई खेलों के लिए भारतीय टीम :

गोलकीपर: सविता, बिछू देवी खारीबम

डिफेंडर: इशिका चौधरी, सुशीला चानू, लालथांटलुआंगी, ज्योति , शिल्पी डबास

मिडफील्डर: सलीमा , निक्की प्रधान, साक्षी राणा, सुनेलिटा टोप्पो, नेहा और दीपिका सोरेंग

फॉरवर्ड: लालरेम्सियामी, रूतुजा पिसाल, नवनीत कौर, बलजीत कौर, दीपिका, इशिका, ब्यूटी डुंगडुंग।Sports News:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *