Bollywood: फिल्म ‘डॉन’ के व्हीलचेयर सीन को अभिनेत्री जीनत अमान ने बताया बेहद मुश्किल

Bollywood:

Bollywood: अभिनेत्री जीनत अमान ने बॉलीवुड के दिग्गज अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म “डॉन” के एक व्हीलचेयर सीन की शूटिंग को याद किया और बताया कि ये बेहद मुश्किल था। ये फिल्म 1978 में रिलीज हुई थी, जिसमें जीनत अमान ने रोमा की भूमिका निभाई थी और अमिताभ बच्चन ने एक अंडरवर्ल्ड बॉस ‘डॉन’ और उसके सीधे-सादे हमशक्ल ‘विजय’ का किरदार निभाया था।Bollywood

Read Also-USA: राष्ट्रपति ट्रंप ने फिर फोड़ा टैरिफ बम, पेटेंट दवाओं पर लगाया 100 फीसदी टैरिफ

जीनत अमान ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म डॉन से व्हीलचेयर सीन का वीडियो सीन शेयर किया। अभिनेत्री ने कहा कि उन्हें अपने हाव-भाव वैसे ही बनाए रखने थे, लेकिन ये उनके लिए एक मुश्किल काम था। उन्होंने लिखा, “मुझे लगता है कि ‘विंटेज वीडियो वेडनेसडे’ जैसी भी कोई चीज होती है? हां, ये (ओरिजिनल 1978 वाली) फिल्म ‘डॉन’ का वही सीन है – रोमा, जो हमेशा से ही होशियार और निडर रही है, पुलिस को चकमा देकर एक अस्पताल के कमरे से बेहोश डॉन को लेकर भाग निकलती है।”

उन्होंने आगे लिखा, “मैं इस फिल्म की कास्ट और क्रू के कई लोगों के साथ पहले भी काम कर चुकी थी, इसलिए फिल्म बनने के दौरान मैं पूरी तरह से सहज थी। मुझे रोमा का किरदार भी बहुत पसंद आया था। ऐसी महिला का किरदार कौन नहीं निभाना चाहेगा! अफसोस की बात है कि उस दिन सेट पर सहज रहना बिल्कुल भी आसान नहीं था! आप पूछेंगे क्यों? क्योंकि वे पुरानी-सी व्हीलचेयर और उस पर मिस्टर बच्चन का भारी-भरकम वजन—उसे चलाना बेहद मुश्किल था। मुझे अपने किरदार के लिए चेहरे पर कोई भाव नहीं आने देना था, जबकि असल में मैं अपनी पूरी ताकत लगाकर उसे धकेल रही थी।”

Read Also-SPORTS NEWS: सनराइजर्स हैदराबाद के उप-कप्तान अभिषेक शर्मा पर मैच फीस का 25% जुर्माना लगा

इस फिल्म का निर्देशन चंद्र बरोट ने किया था और रिलीज के समय ये तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म साबित हुई। इससे प्रेरित होकर अभिनेता और फिल्म निर्माता फरहान अख्तर ने ‘डॉन’ शृंखला की फिल्में बनाई। इनमें शाहरुख खान ने डॉन की भूमिका निभाई और प्रियंका चोपड़ा जोनस ने अमान के निभाए किरदार रोमा को अदा किया। हाल ही में सुत्रों से पता चला है कि फरहान अख्तर एक और ‘डॉन’ फिल्म पर भी काम कर रहे हैं।Bollywood

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *