Bollywood: फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, सात फरवरी को फिर रिलीज होगी Bareilly की Barfi मूवी

Bareilly's Barfi News: 

Bareilly’s Barfi News:  लडायरेक्टर अश्विनी अय्यर तिवारी की फिल्म “बरेली की बर्फी” सात फरवरी को बड़े पर्दे पर दोबारा रिलीज होगी।इस फिल्म में कृति सनोन, आयुष्मान खुराना और राजकुमार राव लीड रोल में हैं। ये रोमांटिक कॉमेडी इससे पहले 18 अगस्त, 2017 को रिलीज हुई थी। दुनिया भर में बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 60 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी और हिट साबित हुई।

Read also-Politics: दिल्ली चुनाव में फिर गरमाया झुग्गी झोपड़ी का मुद्दा, प्रवेश वर्मा ने केजरीवाल पर बोला सियासी हमला

प्रोडक्शन हाउस जंगली पिक्चर्स ने अपने ‘एक्स’ हैंडल पर फिल्म की फिर से रिलीज की घोषणा की।उन्होंने लिखा, “इस वैलेंटाइन पर, प्यार और दोस्ती का जश्न मनाएं और हमारी बर्फी के साथ अपने जीवन में मिठास भरें, #बरेली की बर्फी सात फरवरी को सिनेमाघरों में फिर से रिलीज हो रही है।”

Read also-पीएम मोदी की तारीफ कर भावुक हुए CM उमर अब्दुल्ला, निष्पक्ष चुनाव पर दी ये प्रतिक्रिया

अश्विनी अय्यर तिवारी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर लिखा, “#बरेली की बर्फी के लिए मुझे जो प्यार मिला, उसके लिए मैं बहुत आभारी हूं। सिनेमा और दर्शकों के लिए प्यार को फिर से जी रही हूं। #बरेली की बर्फी सात फरवरी 2025 को सिनेमाघरों में फिर से रिलीज हो रही है।”बरेली की बर्फी’ में पंकज त्रिपाठी और सीमा पाहवा भी थे।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *