BOLLYWOOD: नोरा फतेही ने प्लेन को कहा ‘खिलौना’… अब 3 करोड़ का दावा! आखिर क्या है पूरा मामला?

BOLLYWOOD

BOLLYWOOD: एविएशन कंपनी का आरोप है कि नोरा फतेही के सोशल मीडिया वीडियो और कमेंट से कंपनी की छवि और कारोबार को नुकसान हुआ, इस मामले की सुनवाई 25 सितंबर को होगी।

BOLLYWOOD NEWS DESK: बॉलीवुड एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही कानूनी मुश्किल में फंस गई हैं। गांधीनगर की अदालत में एक एविएशन कंपनी ने उनके खिलाफ 3 करोड़ रुपये की मानहानि का केस दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि नोरा ने उसके चार्टर्ड प्लेन को ‘लेगो एयरप्लेन’ और ‘खिलौना विमान’ बताया था। कंपनी ने इन टिप्पणियों को अपमानजनक और गैर-जिम्मेदाराना बताया है।

Read Also-Bollywood: शादी के 5 महीने बाद अलग हुए रैपर बादशाह और अभिनेत्री ईशा रिखी, इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर कर तलाक किया कन्फर्म

मामला पिछले साल दिसंबर का बताया जा रहा है। नोरा ने मुंबई से जयपुर जाने के लिए एक चार्टर्ड प्लेन बुक किया था। आरोप है कि उन्होंने प्लेन के अंदर एक वीडियो बनाया और उसे इंस्टाग्राम पर शेयर किया। कंपनी का दावा है कि वीडियो में किए गए कमेंट के बाद उसकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा और कुछ फ्लाइट्स की बुकिंग भी कैंसिल हुईं।

Read Also-Mirzapur The Movie Review: ‘भौकाल’ बरकरार, लेकिन 3.5 घंटे की फिल्म पर बंटी राय, Munna Bhaiya फिर छाए

कंपनी ने इस साल अप्रैल में कोर्ट का रुख किया था और अब 3 करोड़ रुपये के हर्जाने की मांग की है। कंपनी का आरोप है कि नोरा ने विमान के बारे में बिना तकनीकी जानकारी के टिप्पणी की। इस मामले में 25 सितंबर

को गांधीनगर कोर्ट में सुनवाई होगी। वहीं, नोरा के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह फिल्म ‘केडी: द डेविल’ में नजर आ चुकी हैं और आगे ‘साइड हीरोज’ में दिखाई दे सकती हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *