TMC: बंगाल चुनाव में CM हिमंता के बयान से बढ़ा सियासी तापमान, CM ममता बनर्जी पर लगाया गंभीर आरोप

TMC: असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने गुरुवार को तृणमूल कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वे पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव जीतने पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा मांस और मछली के सेवन पर रोक लगाने को लेकर झूठे दावे कर रही है।उत्तरी बंगाल में बीजेपी उम्मीदवारों के समर्थन में एक चुनावी रैली में असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि बीजेपी शासित असम में कोई भी व्यक्ति अपनी इच्छा के अनुसार जितना चाहे उतना मांसाहारी भोजन कर सकता है।TMC:

Read Also: अमेरिका-ईरान वार्ता के दूसरे दौर की जमीन तैयार करने तेहरान पहुंचे पाकिस्तानी सेना प्रमुख असीम मुनीर

उन्होंने कहा कि असम में केवल गोमांस (बीफ) के सेवन पर ही प्रतिबंध है।असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा, ‘‘आप धुबरी या गोलपाड़ा जाकर जितनी चाहें मछली और मांस खा सकते हैं, इस पर कोई रोक नहीं है।’’उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को चिंता है कि पश्चिम बंगाल में बीजेपी की सरकार बनने पर यहां बीफ का व्यापार बंद हो जाएगा।’’TMC:

Read Also: Bollywood: राजकुमार राव और पत्रलेखा- ‘चौबीस घंटे काम करना सबसे मुश्किल फैसला है’

असम के मुख्यमंत्री ने ये भी दावा किया कि तृणमूल चाहती है कि मवेशियों की तस्करी बांग्लादेश में जारी रहे ताकि वे ‘‘अपनी जेबें भर सकें।’’केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) समेत केंद्रीय एजेंसियां पश्चिम बंगाल से बांग्लादेश में कथित मवेशी तस्करी की जांच कर रही हैं।TMC:

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *