Bollywood: सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की उड़ी रातों की नीद, 83 की उम्र में Amitabh Bachchan का हुआ ऐसा हाल

Bollywood:

Bollywood: बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग पर एक नोट शेयर किया और बताया कि काम से जुड़े विचारों की वजह से उन्हें रात में नींद नहीं आ रही है। 83 साल के अभिनेता सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं और अक्सर अपने पर्सनल ब्लॉग पर प्रशंसकों और फॉलोअर्स के साथ अपने विचार शेयर करते हैं। गुरुवार की अपनी पोस्ट में अभिनेता ने बताया कि वे शूटिंग कर रहे थे और उसे पूरा करने के बाद उन्हें लगा कि वे इसे और बेहतर कर सकते हैं, इसलिए उन्होंने इसे दोबारा करने की कोशिश की। Bollywood: 

Read Also:  Reliance AGM 2026: आकाश अंबानी ने रखा Jio का AI रोडमैप, कॉल, कारोबार और खेती तक पहुंचेगा एआई

बच्चन ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि उन्होंने बेहतर किया या नहीं और इन्हीं विचारों की वजह से वे सो नहीं पाए। उन्होंने लिखा, “काम के कुछ पल। इसे पूरा करने के बाद मुझे लगा कि इसे और बेहतर तरीके से किया जा सकता था। मुझे इजाजत मिल गई, इसलिए मैंने इसे दोबारा किया। अब मुझे नहीं पता कि ये पहले से बेहतर हुआ या नहीं।”उन्होंने आगे कहा, “इसे देखने वाले ही बता पाएंगे। इन्हीं विचारों की वजह से मैं सो नहीं पाया और कब सुबह हो गई, पता ही नहीं चला। ईएफ (एक्सटेंडेड फैमिली) को बधाई और ढेर सारा प्यार।”Bollywood: 

Read Also: मुंबई में बेस्ट के कर्मचारी की अनिश्चितकालीन हड़ताल, वेतन वृद्धि समेत विभिन्न मागों को लेकर किया जोरदार प्रदर्शन

पिछले हफ्ते, अभिनेता ने कई फिल्मों की शूटिंग के दौरान अपने व्यस्त कार्यक्रम के बारे में बताया था। उन्होंने लिखा, “काम तो काम है… काम तो काम है… काम तो काम है…!!! आज 12 लघु फिल्मों की शूटिंग की… दो स्टिल शूट किए… और अब आप लोगों के लिए काम कर रहा हूं।इसके बाद बच्चन “कल्कि 2898 एडी” के सीक्वल में नजर आएंगे, जिसमें वे अश्वत्थामा का रोल दोबारा निभाएंगे। वे रणबीर कपूर के साथ “रामायण: पार्ट 1” और “सेक्शन 84” में भी काम करेंगे।Bollywood: 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *