Brown Shopping Bag Reason : जब भी हम किसी दुकान से सामान खरीदते हैं, तो अक्सर हमें जो पेपर बैग मिलता है वह ब्राउन रंग का ही होता है। चाहे किराना स्टोर हो, कपड़ों की दुकान या बुक शॉप. अधिकांश जगहों पर शॉपिंग बैग का रंग भूरा यानी ब्राउन ही नजर आता है। क्या आपने कभी सोचा है कि ऐसा क्यों होता है? इसके पीछे का क्या कारण होता हैं आइये जानते हैं इस आर्टिकल में. Brown Shopping Bag Reason Brown Shopping Bag Reason
कम प्रोसेसिंग, कम खर्च- आपको बता दें कि ब्राउन पेपर बैग आमतौर पर क्राफ्ट पेपर से बनाए जाते हैं। यह पेपर लकड़ी के गूदे (पल्प) से बनता है और इसे सफेद करने के लिए ब्लीचिंग की जरूरत नहीं होती। ब्लीचिंग की प्रक्रिया न करने से उत्पादन लागत कम हो जाती है। यानी ब्राउन बैग बनाना सस्ता पड़ता है, इसलिए दुकानदार और कंपनियां इन्हें प्राथमिकता देती हैं।
Read also- अकेले विकास से काम नहीं चलेगा, नीति बनाते समय रोजगार को केंद्र में रखना होगा- एच. डी. देवेगौड़ा
ज्यादा मजबूत और टिकाऊ- क्राफ्ट पेपर अपनी मजबूती के लिए जाना जाता है। यह बिना ब्लीच किया हुआ होता है, जिससे इसकी प्राकृतिक फाइबर संरचना बनी रहती है। यही कारण है कि ब्राउन पेपर बैग अपेक्षाकृत ज्यादा वजन सहन कर लेते हैं और आसानी से फटते नहीं हैं। Brown Shopping Bag Reason Brown Shopping Bag Reason
पर्यावरण के अनुकूल छवि- आज के दौर में ग्राहक पर्यावरण के प्रति जागरूक हो चुके हैं। ब्राउन रंग प्राकृतिक और रीसाइक्लेबल (पुनर्चक्रण योग्य) होने का संकेत देता है। बिना केमिकल ब्लीचिंग के बने ये बैग पर्यावरण के लिए बेहतर माने जाते हैं। यही वजह है कि कई ब्रांड अपनी “इको-फ्रेंडली” छवि दिखाने के लिए ब्राउन पेपर बैग का इस्तेमाल करते हैं।
Read also- पैसों के लेन-देन को लेकर मामा-भांजे में हुए विवाद, मामा की मौत, भांजा और उसकी पत्नी गिरफ्तार
रीसाइक्लिंग में आसान- ब्राउन पेपर को दोबारा रीसायकल करना अपेक्षाकृत आसान होता है। इसमें कम रसायन इस्तेमाल होते हैं, इसलिए इसे प्रोसेस करना भी सरल होता है। यही कारण है कि बड़े पैमाने पर पैकेजिंग में ब्राउन पेपर का उपयोग किया जाता है। Brown Shopping Bag Reason Brown Shopping Bag Reason Brown Shopping Bag Reason
सादगी में ब्रांडिंग- ब्राउन बैग पर किसी भी रंग की प्रिंटिंग साफ दिखाई देती है। काले, सफेद या रंगीन लोगो ब्राउन बैकग्राउंड पर आकर्षक लगते हैं। साथ ही, सादा और नैचुरल लुक ग्राहकों को भरोसेमंद और पारंपरिक एहसास देता है।
