Delhi: पीएम मोदी और ट्रंप की बातचीत पर MEA ने जारी किया स्पष्टीकरण

Delhi: विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता ने पीएम मोदी और टर्म की हुई बातचीत को लेकर स्पष्टीकरण जारी किया है विदेश मंत्रालय कहा है कि दोनों नेताओं के बीच फोन पर बातचीत हुई थी और इसमें पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा हुई थी।इस बातचीत में पश्चिम एशिया की स्थिति पर विचारों का आदान-प्रदान हुआ। दरअसल अमेरिकी मीडिया की एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि अरबपति बिजनेसमैन एलोन मस्क ट्रंप-मोदी की फोन कॉल में शामिल हुए थे। Delhi:

न्यूयॉर्क टाइम्स ने अज्ञात अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से यह दावा किया था कि एलोन मस्क ने  राष्ट्रपति ट्रम्प और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ फोन पर बातचीत में भाग लिया था।यह 28 फरवरी को इजरायल और अमेरिका द्वारा ईरान पर सैन्य हमले शुरू होने के बाद दोनों नेताओं के बीच यह पहली बातचीत थी।
इस दावे के बाद कहा जा रहा था कि युद्धकालीन संकट के दौरान दो राष्ट्राध्यक्षों के बीच फोन पर बातचीत में एक निजी नागरिक की यह असामान्य उपस्थिति है।अब इसी को लेकर भारतीय विदेश मंत्रालय की ओर से स्पष्टीकरण जारी किया गया है।विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि 24 मार्च को हुई फोन बातचीत सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच ही हुई थी।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *