Budget 2026: केंद्रीय बजट पेश करने का दिन नजदीक आ रहा है। इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर की बजट से काफी उम्मीदें हैं। सेक्टर पुरानी परियोजनाओं को जल्द लागू करने, विकास के लिए ज्यादा आवंटन और नीतिगत समर्थन की मांग कर रहा है।उद्योग जगत के जानकारों का कहना है कि हाल के सालों में पूंजीगत खर्च बढ़ने के बावजूद, कई बड़ी परियोजनाएं लागू करने में देरी हो रही है, जिससे लागत बढ़ती जा रही है।Budget 2026 Budget 2026
Read also- गणतंत्र दिवस 2026: दिल्ली में एआई की मदद से की जा रही निगरानी, तीस हजार से अधिक कर्मी तैनात
इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर रेलवे, राजमार्गों और हवाई अड्डों जैसी मुख्य सार्वजनिक परियोजनाओं को बढ़ावा देने के लिए बजट आवंटन में 10 से 15 फीसदी बढ़ोतरी की मांग कर रहा है।ये सेक्टर सरकार अपील कर रहा है कि सबसे कम बोली के आधार पर ठेके देने की नीति खत्म की जाए। साथ ही समय पर काम पूरा करने के बजाय गुणवत्ता और बेहतर तकनीक को प्राथमिकता दी जाए। Budget 2026Budget 2026
Read also- कोलकाता के पास टीएमसी और बीजेपी समर्थकों के बीच हुई झड़प, मंच में आग लगाई
उद्योग जगत महानगरों पर दबाव कम करने और संतुलित विकास को बढ़ावा देने के लिए दूसरे और तीसरे स्तर के शहरों में बुनियादी ढांचा ज्यादा मजबूत करने की मांग कर रहा है।इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर का मानना है कि बजट में ज्यादा आवंटन, जल्द लागू करने और ज्यादा लचीली खरीद नीतियों से विकास की रफ्तार तेज हो सकती है।वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक फरवरी को लगातार नौवीं बार केंद्रीय बजट पेश करेंगी।
