Health News : आज के समय में अच्छी नींद लेना किसी चुनौती से कम नहीं है। बढ़ता तनाव, काम का दबाव, देर रात तक मोबाइल और लैपटॉप का इस्तेमाल—ये सभी मिलकर हमारे सोने-जागने के प्राकृतिक चक्र को बिगाड़ देते हैं। नतीजा यह होता है कि शरीर को पूरा आराम नहीं मिल पाता। ऐसे में आयुर्वेदिक और घरेलू उपाय एक बार फिर भरोसेमंद विकल्प बनकर सामने आते हैं। इन्हीं में से एक सरल लेकिन असरदार उपाय है सोने से पहले लौंग का पानी पीना।Health News Health News Health News
Read also- इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर की मांग, पुरानी परियोजनाएं जल्द लागू हों, आवंटन में 10-15 फीसदी बढ़ोतरी हो
लौंग का पानी क्यों है खास?- लौंग में पाया जाने वाला प्रमुख तत्व यूजेनॉल इसे औषधीय गुणों से भरपूर बनाता है। यह एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल तत्व है, जो शरीर के कई कार्यों को संतुलित रखने में मदद करता है। रात में लौंग का पानी पीने से पाचन क्रिया बेहतर होती है। इससे गैस, अपच और पेट फूलने जैसी समस्याओं में राहत मिलती है। जब पेट हल्का रहता है, तो नींद भी अपने आप गहरी और सुकूनभरी आती है
नींद को बनाता है गहरी और सुकूनभरी – लौंग का पानी केवल शरीर ही नहीं, बल्कि दिमाग को भी शांत करता है। इसमें मौजूद प्राकृतिक गुण तनाव को कम करने में मदद करते हैं और अनिद्रा जैसी समस्याओं से राहत दिलाते हैं। नियमित रूप से इसका सेवन करने से नींद बार-बार टूटती नहीं है और सुबह उठने पर शरीर तरोताजा महसूस करता है।Health News
क्या ब्लड शुगर पर भी असर डालता है?– लौंग का पानी ब्लड शुगर लेवल को संतुलित रखने में भी मददगार माना जाता है। यह इंसुलिन की कार्यक्षमता को बेहतर करता है, जिससे डायबिटीज के मरीजों को लाभ मिल सकता है। इसके साथ ही लौंग शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करती है, जिससे संक्रमण और मौसमी बीमारियों का खतरा कम हो जाता है।Health News
Read also- कोलकाता के पास टीएमसी और बीजेपी समर्थकों के बीच हुई झड़प, मंच में आग लगाई
मुंह और दांतों की सेहत के लिए भी फायदेमंद- लौंग अपने एंटीबैक्टीरियल गुणों के लिए जानी जाती है. रात में लौंग का पीने से मुंह में मौजूद बैक्टीरिया कम होते हैं. जिससे बदबू की समस्या घटती है. साथ ही यह दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने में भी मदद करता है।
