बुल्डोजर कार्रवाई ने उजाड़ दिया सब कुछ, कानपुर हादसे की दर्दनाक कहानी

Kanpur news, बुल्डोजर कार्रवाई ने उजाड़ दिया सब कुछ, कानपुर हादसे की दर्दनाक..

उत्तर प्रदेश के कानपुर में हुई बुलडोजर कार्रवाई के दौरान हादसे ने एक परिवार को उजाड़ कर रख दिया हैं। जब एक पिता रोता, बिलखता गिड़गि़ड़ाता रहा, अपनी पत्नी व बेटी की जिदंगी की भीख मांग रहा था औऱ तो और वही कुछ लोग कह रहे थे कि चला दो बुल्डोजर। ये पूरा सीन तब का है जब कानपुर  देहात के रूरा थाना क्षेत्र के मौड़ौली गांव में अतिक्रमण हटाने के दौरान अचानक आग लग गयी ।रूरा में अतिक्रमण हटाने गए गए बुल्डोजर में आग लग जाने से मां बेटी की जिंदा जलकर मौत हो गई। बचाने गए पीडित पिता भी बुरी तरह से घायल हो गया। आग लगते ही अधिकारी घटना स्थल से फरार हो गए । मां बेटी की मौत में अब अचानक से सियासत ने एंट्री मार ली है। जिस पर मुख्य विपक्षी पार्टी सपा ने ट्वीट कर सीधा सत्ताधारी पार्टी  भाजपा पर ठिकरा दिया है।                                     Kanpur news

सपा का ट्वीट, भाजपा पर निशाना

समाजवादी पार्टी इसे हत्या बताकर सरकार पर आरोप लगा रही है। सपा ने आज एक ट्वीट करके कहा है कि, निर्दोषों इस घटना में पीड़ित कृष्ण गोपाल की पत्नी प्रमिला दीक्षित और उनकी 23 साल की बेटी नेहा दीक्षित की जिंदा जलाया गया है की हत्या कर रहे अत्याचारी, बुल्डोजर सरकार के अधिकारी ! कानपुर के मड़ौली गांव में बुल्डोजर कार्रवाई के चलते लगी आग में मां-बेटी की जलकर हुई मौत, मौके से फरार हुए अफसर. शर्मनाक, आरोपी DM, SDM, लेखपाल पर धारा 302 के अंतर्गत हो मुकदमा, मृतकों के परिजनों को मुआवजा दे सरकार।

Read also अडाणी ग्रुप ने हिंडनबर्ग को जवाब देने के लिए उठाया बड़ा कदम !

मुआवजे की मांग
वहीं परिवार ने 50 लाख रुपये मुआवजा और घर के दो बेटों के लिए सरकारी नौकरी की मांग की है. मामले में कानपुर पुलिस ने 11 नामजद लोगों के साथ कई अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर दिया है. इस मुकदमे में कानपुर देहात के मैथा तहसील के एसडीएम ज्ञानेश्वर प्रसाद लूंगा, थाना प्रभारी दिनेश गौतम और लेखपाल अशोक सिंह को मुख्य आरोपी बनाकर 307, 302 जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Kanpur news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *