श्रीनगर में आतंकियों के 23 सहयोगियों पर PSA के तहत मामला दर्ज

Srinagar News: जम्मू कश्मीर पुलिस ने श्रीनगर में आतंकवादियों के 23 सहयोगियों और उपद्रवियों के खिलाफ कड़े सार्वजनिक सुरक्षा अधिनियम (पीएसए) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपियों को हिरासत में लेकर पुंछ, उधमपुर के जिला कारागार और जम्मू की कोट भलवाल जेल में रखा गया है। उन्होंने कहा, “राष्ट्र की सुरक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था के लिए नुकसानदेह और आपराधिक तत्वों के विरुद्ध निर्णायक कार्रवाई में श्रीनगर पुलिस ने विध्वंसक गतिविधियों में शामिल प्रतिबंधित आतंकी संगठनों के 23 सहयोगियों और सार्वजनिक अशांति में शामिल बदमाशों के खिलाफ पीएसए के तहत मामला दर्ज किया है।”

Read also- USA: कैलिफोर्निया में क्लिनिक के बाहर हुआ संदिग्ध आतंकी हमला, 1 शख्स की मौत कई घायल

श्रीनगर पुलिस द्वारा उनके खिलाफ तैयार किए गए दस्तावेज के आधार पर श्रीनगर के जिला मजिस्ट्रेट के कार्यालय से औपचारिक रूप से हिरासत का आदेश मिलने के बाद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। उन्होंने कहा कि इन व्यक्तियों के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज किए गए हैं।

Read also- Kerala: पर्यटकों से गुलजार हुआ केरल, गर्मी से बचाव के लिए इडुक्की में जुटी सैलानियों की भीड़

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *