Vivek Vihar fire: दिल्ली के विवेक विहार में भीषण आग में मारे गए नौ पीड़ितों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अधिकारियों ने रविवार को ये जानकारी दी।फिलहाल पोस्टमार्टम चल रहा है। इसके बाद शवों का अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा।आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के अध्यक्ष ज्योति जीत ने बताया, “तीन वाहनों में नौ शवों को ले जाया गया है। उनका पोस्टमार्टम किया जा रहा है। इसके बाद शवों का अंतिम संस्कार किया जाएगा।”
Read Also: Assam Election: असम चुनाव के नतीजे सोमवार को, मतगणना से तय होगी NDA की हैट्रिक या कांग्रेस की वापसी
विवेक विहार फेज-I की चार मंजिली इमारत में सुबह करीब 3.48 बजे आग लगी थी। इसका कारण एयर कंडीशनर का फटना बताया जा रहा है। आग तेजी से इमारत के पिछले हिस्से की ऊपरी मंजिलों के फ्लैटों में भी फैल गई, जिससे वहां रहने वाले फंस गए।
Read Also: West Bengal: चुनाव आयोग ने सूबे में 432 मतगणना पर्यवेक्षकों को किया तैनात, जानिए क्या है वजह?
आग के कारण बिजली कट गई। लोगों ने बताया कि केंद्रीय लॉक वाले दरवाजे को खोलना मुश्किल हो गया था और लिफ्ट भी काम नहीं कर रही थी।उन्होंने बताया कि पिछले हिस्से में मोटी लोहे की ग्रिल और बंद बालकनियों की वजह से निकासी और बचाव काम और मुश्किल हो गया।
