Cat Ba Langur Video : सोशल मीडिया पर इन दिनों प्रकृति का एक बेहद दुर्लभ और दिल छू लेने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक काले लंगूर की गोद में नारंगी रंग के दो छोटे-छोटे बच्चे खेलते नजर आ रहे हैं, जो देखने में बेहद मासूम और आकर्षक लगते हैं। इस खास वीडियो को रिटायर्ड भारतीय वन सेवा अधिकारी सुशांत नंदा ने सोशल प्लेटफॉर्म X पर साझा किया है। और ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी के साथ वायरल हो रही है.Cat Ba Langur Video Cat Ba Langur Video Cat Ba Langur Video
Read also- Green Chilli Benefits : रोज खाएं हरी मिर्च, वजन घटाने से लेकर इम्यूनिटी बढ़ाने तक के जबरदस्त फायदे
उन्होंने अपने पोस्ट में बताया कि ये लंगूर दुनिया की सबसे दुर्लभ प्रजातियों में से एक हैं, जिन्हें Cat Ba Langur कहा जाता है। यह प्रजाति आज गंभीर रूप से संकटग्रस्त है और जंगल में इनकी संख्या लगभग 70 के आसपास ही बची है। ये मुख्य रूप से Cat Ba Island पर पाए जाते हैं, जो Ha Long Bay के पास स्थित है। यह इलाका समुद्र, चट्टानों और गुफाओं से घिरा हुआ है, जहां ये लंगूर आसानी से चढ़ते-उतरते देखे जा सकते हैं।
इन लंगूरों की सबसे दिलचस्प बात ये है कि इनके बच्चों का रंग चमकीले नारंगी होता हैं जो कि देखने में बड़े प्यारे और सुंदर लगते है. लेकिन जैसे-जैसे वे बड़े होते हैं, उनका रंग धीरे-धीरे काला हो जाता है। (Cat Ba Langur Video) बड़े होने पर इनके सिर पर हल्के सुनहरे या सफेद बाल भी दिखाई देते हैं, जो इन्हें और खास बनाते हैं। एक और अनोखी बात यह है कि ये लंगूर समुद्र का खारा पानी पीने में सक्षम होते हैं।
जहां अधिकांश जानवर खारा पानी पीने से बीमार पड़ जाते हैं, वहीं ये लंगूर उसी पर निर्भर रहते हैं। जिस द्वीप पर ये रहते हैं वहां मीठे पानी की बहुत कमी है, इसलिए ये अपनी पूंछ को पानी में डुबोकर या सीधे मुंह से थोड़ा-थोड़ा पानी पीते हैं। इनका भोजन मुख्य रूप से पत्तियां, फल और फूल होते हैं।Cat Ba
Read also- मुंबई इंडियंस के ‘MIX’ फैन मीट में हार्दिक, रोहित और सूर्या ने लिया हिस्सा
आपको बता दें कि ये लंगूर बड़े ही शर्मीले होते हैं, जिसके कारण इन्हें देख पाना आसान नहीं होता। पहले इनका बड़े पैमाने पर शिकार किया जाता था, क्योंकि लोग इन्हें दवा बनाने के लिए इस्तेमाल करते थे। हालांकि अब सरकार और कई संगठन इनके संरक्षण के लिए काम कर रहे हैं, और हाल के वर्षों में इनकी संख्या में थोड़ी बढ़ोतरी भी देखने को मिली है।
