Maha Kumbh: प्रयागराज में महाकुंभ की तैयारियां जोरों पर, सात हजार स्पेशल बसें चलाएगा परिवहन निगम

Maha Kumbh

Maha Kumbh: प्रयागराज में लगने जा रहे महाकुंभ की तैयारी जोरों से चल रही है। उत्तर प्रदेश राज्य रोडवेज परिवहन निगम यानी यूपीएसआरटीसी महाकुंभ में सात हजार बसें चलाएगा। इस पहल का उद्देश्य प्रयागराज आने वाले श्रद्धालुओं को सहूलियत देना है। परिवहन निगम के अधिकारियों के मुताबिक सात हजार बसों के बेड़े में 200 इलेक्ट्रिक बसें शामिल भी होंगी। जरूरत पड़ने पर और भी बसों को बेड़े में शामिल किया जाएगा।

Read also-हरियाणा में हो गया मंत्रियों के विभागों का बंटवारा, CM सैनी ने अपने पास रखे 12 विभाग

12 जनवरी से 23 जनवरी तक चलेगा- यूपीएसआरटीसी (UPSRTC) तीन फेज में बसों को महाकुंभ में लगाएगा।पहला फेज 12 जनवरी से 23 जनवरी तक चलेगा, इसके बाद दूसरा फेज 24 जनवरी से सात फरवरी तक और अंतिम फेज आठ फरवरी से 27 फरवरी तक चलेगा।महाकुंभ के दौरान तकरीबन 40 करोड़ लोगों के प्रयागराज पहुंचने की उम्मीद है।

Read also-कांग्रेस CEC की बैठक आज, महाराष्ट्र- झारखंड में प्रत्याशियों के नाम पर लगेगी अंतिम मुहर

प्रयागराज में लगाए जाएंगे 25 हजार पौधे- उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक और आध्यात्मिक मेले महाकुंभ की तैयारियां जोरों पर हैं। प्रयागराज का उद्यान विभाग पूरे शहर में करीब 25 हजार पौधे लगाने के काम में जुटा है।राज्य सरकार ने शहर को सजाने-संवारने के लिए करोड़ों रुपये दिए हैं।

श्रद्धालुओं को मिलेगी बेहतर सुविधाएं- उत्तर प्रदेश सरकार प्रयागराज में अगले साल होने वाले महाकुंभ के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शहर में कनेक्टिविटी बेहतर बनाने पर जोर दे रही है। इसके लिए उसने कई खास प्रोजेक्ट शुरू किए हैं।अधिकारियों के मुताबिक, महाकुंभ मेले के दौरान ट्रैफिक के बेहतर इंतजामों और श्रद्धालुओं की आरामदेह यात्रा के लिए कुल सात खास रूटों की पहचान कर उन्हें डेवलप किया गया है।इसके अलावा प्रशासन महाकुंभ के दौरान श्रद्धालुओं को आसानी से घाटों तक पहुंचाने के लिए गंगा नदी के दोनों किनारों पर और शहर के भीतर परमानेंट रिवर फ्रंट रोड बना रहा है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *